रिसेप्शन पार्टी से सामने आईं नई तस्वीरें, फैंस और सेलेब्स ने किए जमकर रिएक्शन
Disha Patani Red Dress
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक बार फिर अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर दिशा की नई फोटो सीरीज तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह रेड कलर की बैकलेस ड्रेस में बेहद आकर्षक लुक में नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर लगातार लाइक और कमेंट कर रहे हैं, वहीं कई लोगों ने उनके लुक को “स्टनिंग” और “गॉर्जियस” बताया है।

दरअसल, दिशा हाल ही में एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुई थीं। जैसे ही पार्टी में उनकी एंट्री हुई, पैपराजी तुरंत एक्टिव हो गए और कुछ ही मिनटों में दिशा की कई तस्वीरें सामने आ गईं। इन फोटोज में दिशा का कॉन्फिडेंस और स्टाइल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
Disha Patani Red Dress
इन तस्वीरों पर सेलेब्स का भी रिएक्शन देखने को मिला। रिपोर्ट्स के अनुसार, मौनी रॉय, अनन्या पांडे और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी दिशा की फोटो पर कमेंट कर तारीफ की। वहीं पार्टी में दिशा को सिंगर तलविंदर के साथ भी देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, फिलहाल दोनों के रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी जल्द ही साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ में नजर आने वाली हैं, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
