लगातार दूसरे साल 242 विद्यार्थी 90%+ स्कोर के साथ रिकॉर्ड कायम
गंगापुर सिटी की DS Science Academy ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान कक्षा 10 के परिणाम में नया इतिहास रच दिया। एकेडमी ने लगातार दूसरे वर्ष भी 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 242 विद्यार्थी देकर अपनी उत्कृष्टता साबित की है।
वर्षा मीना बनीं गंगापुर सिटी टॉपर
इस वर्ष एकेडमी की छात्रा वर्षा मीना ने 99.00% अंक प्राप्त कर गंगापुर सिटी में टॉप किया। अन्य प्रमुख विद्यार्थियों में:
- अनुराग वर्मा – 98.50%
- रितेश गर्ग – 98.50%
- देवयानी उदयवाल – 98.33%
- अक्षिता अग्रवाल – 98.17%
- चारु अग्रवाल – 98.17%
- उत्कर्ष आर्य – 98.00%
- आदित्य गौतम – 97.83%
- भविष्य – 97.83%
- रिया मीना – 97.67%
- रुद्राक्षी कुंभज – 97.67%
इसके अलावा कई अन्य विद्यार्थियों ने भी 97% से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
बड़ी संख्या में छात्रों ने हासिल किए उच्च अंक
एकेडमी के परिणामों का आंकड़ा बेहद प्रभावशाली रहा:
- 7 छात्रों ने 98% से अधिक
- 28 छात्रों ने 97% से अधिक
- 53 छात्रों ने 96% से अधिक
- 76 छात्रों ने 95% से अधिक
- 242 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए
यह प्रदर्शन न केवल गंगापुर सिटी बल्कि पूरे राजस्थान क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बना।
फैकल्टी और टीमवर्क को दिया श्रेय
एकेडमी के फाउंडर डायरेक्टर इंजी. उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि यह शानदार परिणाम संस्थान की राष्ट्रीय स्तर की फैकल्टी और निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि लगातार उत्कृष्ट परिणाम ही एकेडमी को पूर्वी राजस्थान में नंबर-1 बनाए हुए हैं।
अभिभावकों का जताया आभार
चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर अवधेश शर्मा और प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अभिभावकों का विश्वास ही संस्था की सबसे बड़ी ताकत है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब विद्यार्थियों को कोटा या जयपुर जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यहां राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा उपलब्ध है।
आतिशबाजी और मिठाई से मनाया जश्न
शानदार परिणाम के उपलक्ष्य में एकेडमी की सभी शाखाओं—डीएस साइंस एकेडमी, डीएस साइंस इंस्टिट्यूट और बचपन पब्लिक स्कूल में आतिशबाजी की गई और मिठाइयां बांटी गईं। पूरे संस्थान में जश्न का माहौल देखने को मिला।
