जन्मदिन के अवसर पर 135 मरीजों की जांच, 86 के हुए मुफ्त ऑपरेशन
गंगापुर सिटी। लॉयन्स क्लब गरिमा व आर्य इन्वेस्टमेंट परिवार की ओर से समाजसेवा का सराहनीय कार्य किया गया। रविन्द्र आर्य और श्रद्धा आर्य के जन्मदिन के अवसर पर श्री कृष्णा हॉस्पिटल में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया।
शिविर समन्वयक मुकेश राजाराम मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को कुल 135 व्यक्तियों की आंखों की जांच की गई। जांच के बाद 86 मरीजों को ऑपरेशन के लिए योग्य पाया गया। इन सभी का नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने संभाली कमान
ऑपरेशन प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. ममता मीना द्वारा किए गए। सभी मरीजों को ऑपरेशन के बाद नि:शुल्क चश्मे और दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। साथ ही मरीजों को फल और बिस्किट भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान आर्य इन्वेस्टमेंट परिवार से श्रीमती कमला देवी आर्य, वीरेन्द्र कुमार आर्य, विश्वबंधु आर्य, रेणु आर्य, सीमा आर्य और रविन्द्र आर्य उपस्थित रहे।

क्लब की ओर से अध्यक्ष एमजेएफ लॉयन पंकज कुमार गुप्ता, पीएमजेएफ लॉयन डॉ. आशीष कुमार शर्मा, लॉयन सौरभ बरडिया, कोषाध्यक्ष लॉयन सोमव्रत अग्रवाल, लॉयन विनोद कुमार गुप्ता, लॉयन सचिन बंसल, लॉयन आलोक मित्तल, लॉयन हीना गौतम और लॉयन पूजा खंडेलवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
हॉस्पिटल संचालक डॉ. हेमेन्द्र तिवारी तथा श्री श्याम आई हॉस्पिटल से डॉ. विशनसिंह गुर्जर, अवधेश जैमन, कमलेश गुप्ता भी उपस्थित थे।
अब तक 14,689 से अधिक ऑपरेशन
लॉयन्स क्लब गरिमा की ओर से अब तक 23,361 व्यक्तियों की आंखों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 14,689 मरीजों के सफल ऑपरेशन किए गए हैं। क्लब द्वारा निरंतर किए जा रहे इस सेवा कार्य की शहर में सराहना हो रही है।
