3 गिरफ्तारी वारंट और 15 शांतिभंग आरोपी दबोचे गए
गंगापुर सिटी में पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत रविवार को बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान उदेईमोड़ और वजीरपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारियों में 3 गिरफ्तारी वारंट और 15 शांतिभंग के आरोपी शामिल हैं।
अभियान का संचालन
यह विशेष अभियान सुबह से दोपहर 2 बजे तक गंगापुर सिटी और वजीरपुर क्षेत्रों में चलाया गया। एएसपी राकेश राजौरा और संबंधित अधिकारियों के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। थाना उदेईमोड़ और थाना वजीरपुर की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।
उदेईमोड़ थाना की कार्रवाई
थानाधिकारी बृजेश सिंह तंवर के नेतृत्व में उदेईमोड़ थाना पुलिस की 2 टीमों ने कार्रवाई की। न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में गजानंद माली (रेती बिदरख्या) को गिरफ्तार किया गया। साथ ही चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट में चालानशुदा 8 आरोपियों को शांतिभंग के आरोप में पकड़ा गया।
वजीरपुर थाना की कार्रवाई
थानाधिकारी राजवीर सिंह मीना के नेतृत्व में वजीरपुर थाना पुलिस ने अभियान के तहत 2 गिरफ्तारी वारंट और 7 शांतिभंग के आरोपी गिरफ्तार किए। पुलिस का कहना है कि यह अभियान अपराधियों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार जारी रहेगा।
