28 जनवरी को सुबह 11 बजे श्री सीताराम मंदिर से रैली निकालकर एडीएम को राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन
गंगापुर सिटी। केंद्र सरकार द्वारा उच्च शिक्षा में हाल ही लागू किए गए यूजीसी के कानून को वापस लेने की मांग को लेकर अखिल भारतीय सवर्ण संघर्ष समिति की ओर से रविवार को पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री सीताराम मंदिर में सवर्ण समाज के जागरूक लोगों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में यूजीसी कानून को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यह कानून समाज में विघटन पैदा कर सकता है तथा सवर्ण समाज के छात्रों के उत्पीड़न का जरिया बन सकता है। इसके विरोध में विभिन्न प्रकार के आंदोलन करने का भी निर्णय लिया गया।
समिति के पदाधिकारियों महेंद्र गर्ग, दीपक नरुका, हेमंत शर्मा, अनिल दुबे एडवोकेट, मोहित दुबे, हेमेंद्र बोहरा ने बताया कि विरोध के प्रथम चरण में 28 जनवरी (बुधवार) को सुबह 11 बजे सवर्ण समाज से जुड़े सभी लोग श्री सीताराम मंदिर में एकत्रित होंगे। इसके बाद रैली के रूप में एडीएम कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा और यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग की जाएगी।
बैठक में गोपाल दीक्षित, पुरुषोत्तम अग्रवाल, अजय सिंह राठौड़, भानू पारिक, डॉ. अरविंद दीक्षित, शिम्मू सिंह जादौन, विजेंद्र सिंह नरूका, महेंद्र कुमबाल एडवोकेट, गोपाल गर्ग (बैराड़ा), चन्द्रमोहन पाराशर, गिर्राज गुप्ता (निवर्तमान पार्षद), राधामोहन गोयल, श्यामलाल गुप्ता, अजीत सिंह जादौन, डॉ. निर्मल शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, घनश्याम शर्मा, राधामोहन अग्रवाल (पत्रकार), धनेश शर्मा, रमाकांत उपाध्याय, दिलीप तिवारी, सतीश अग्रवाल, विष्णु गोयल, अजय बंसल, राजेन्द्र सिंह नरूका, नरेंद्र सिंह चौहान एडवोकेट, अखिलेश शर्मा, राजेश आचार्य, महेंद्र कुम्भाल, शिवचरण शर्मा सहित सवर्ण समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
