गाजियाबाद में एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हमला

गाजियाबाद में सलीम वास्तिक हमला मामला
गाजियाबाद में सलीम वास्तिक पर हमले के बाद माहौल गरमाया।

यति नरसिंहानंद गिरि का तीखा बयान

उत्तर प्रदेश के Ghaziabad में खुद को पूर्व मुस्लिम बताने वाले सलीम वास्तिक पर उनके घर में जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने उन पर चाकुओं से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल सलीम वास्तिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मंदिर से बाहर जाने से रोके गए यति नरसिंहानंद

घटना के बाद डासना मंदिर के महंत और श्री पंच जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर Yati Narsinghanand Giri सलीम वास्तिक से मिलने जाना चाहते थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें Dasna Devi Temple परिसर से बाहर जाने से रोक दिया। पुलिस की इस कार्रवाई पर उन्होंने नाराजगी जताई और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath को लेकर तीखी टिप्पणी की।

वीडियो में दी चुनौती

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यति नरसिंहानंद गिरि कहते नजर आ रहे हैं कि: “पुलिस को आज मुझे मारना होगा, मैं सलीम भाई को देखने जाऊंगा।” उन्होंने कहा कि, “सिर्फ मेरा कत्ल करके ही मुझे रोका जा सकता है।”

नामजद मुकदमा दर्ज

मामले में सलीम वास्तिक के बेटे ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। सूत्रों के अनुसार, शिकायत में कुछ स्थानीय नेताओं के नाम भी शामिल किए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

माहौल तनावपूर्ण, जांच जारी

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल सलीम वास्तिक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई और जांच जारी है।

Read More :- Ideas of India Summit Day 2 Live: पाकिस्तान से क्रिकेट पर क्या बोले ए.एस. दुलत?