ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट: भारत के एआई इतिहास का निर्णायक पल

Mukesh Ambani speaking at Global AI Impact Summit India
मुकेश अंबानी ने इंडिया AI समिट में ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट की महत्वता बताई।

मुकेश अंबानी ने बताया क्यों खास

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर Mukesh Ambani ने India AI Summit में कहा कि ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट भारत के एआई इतिहास में एक अहम और निर्णायक पल है।
उनके अनुसार यह समिट देश को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में नई दिशा और तेज़ रफ्तार देगा। इससे भारत दुनिया में एआई के क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभा सकता है।

PM मोदी का AI विज़न: ग्लोबल साउथ के लिए मॉडल

अंबानी ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi का “AI powered भारत” विज़न सिर्फ देश के लिए नहीं, बल्कि ग्लोबल साउथ के देशों के लिए भी एक मॉडल है।
उनका मानना है कि एआई केवल नई तकनीक नहीं, बल्कि इंसानों जैसी सोच और समझ वाली प्रणालियों का निर्माण है।
अंबानी ने AI को “हर यंत्र को शक्ति देने वाला मंत्र” बताया। इसके जरिए कार्य क्षमता और दक्षता कई गुना बढ़ सकती है। उन्होंने AI की तुलना “अक्षयपात्र” से की और कहा कि यह असीमित संभावनाएं और दक्षता प्रदान करता है।

भारत का मुकाबला नहीं

मुकेश अंबानी ने कहा कि क्या एआई सिर्फ ग्लोबल नॉर्थ देशों तक सीमित रहेगा या सबके लिए उपलब्ध होगा?
21वीं सदी में भारत दुनिया की सबसे बड़ी एआई शक्तियों में उभर सकता है। लोकतंत्र, जनसंख्या और डिजिटल ताकत के मामले में भारत का कोई मुकाबला नहीं।
अंबानी ने बताया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा डेटा उपभोक्ता है। Jio ने 50 करोड़ से अधिक ग्राहकों को इंटरनेट से जोड़ा। अब भारत को “इंटेलिजेंस युग” से जोड़ने की तैयारी है।

जियो इंटेलिजेंस: स्वदेशी कंप्यूटिंग

अंबानी ने कहा कि AI के लिए सबसे बड़ी चुनौती कंप्यूटिंग क्षमता और उसकी लागत है।
Jio Intelligence भारत के लिए स्वदेशी कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है। इसमें मल्टी-गीगावॉट क्षमता शामिल है। इस साल 120 मेगावॉट क्षमता शुरू होगी।
उन्होंने कहा कि AI नौकरियां छीनने के बजाय नए और उच्च कौशल वाले अवसर देगा। Jio एंटरप्राइज, स्टार्टअप्स और शैक्षणिक संस्थानों के साथ साझेदारी करेगा।

बुद्धिमत्ता के साथ संवेदनशीलता

मुकेश अंबानी ने कहा कि बुद्धिमत्ता को संवेदनशीलता (एम्पैथी) के साथ जोड़ना आवश्यक है।
इससे सभी के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित होगा। AI और इंटेलिजेंस का उद्देश्य केवल तकनीक नहीं, बल्कि समाज के लिए स्थायी लाभ होना चाहिए।

Read More :- पंजाब सचिवालय बम धमकी: चंडीगढ़ में हाई अलर्ट