सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 20 लाख तक का नया हेल्थ इंश्योरेंस प्लान लॉन्च

Government launches new health insurance scheme for employees up to 20 lakh cover
सरकारी कर्मचारियों के लिए 20 लाख तक का नया हेल्थ इंश्योरेंस प्लान

CGHS लाभार्थियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, आयुष और मॉडर्न ट्रीटमेंट भी कवर

सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा को और मजबूत करते हुए एक नई पहल की है। वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) ने परिपूर्ण मेडीक्लेम आयुष बीमा नाम से नया हेल्थ इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया है। यह योजना खास तौर पर CGHS (सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) के लाभार्थियों के लिए बनाई गई है, जिससे उन्हें बेहतर और व्यापक मेडिकल कवरेज मिल सके।

यह पॉलिसी सरकारी बीमा कंपनी New India Assurance Company Limited के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। इसे कंपनी के ऑफिस या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है। इस योजना के तहत देशभर के नेटवर्केड अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी, जिससे इलाज के समय आर्थिक बोझ कम होगा।

एक पॉलिसी में अधिकतम 6 सदस्यों को शामिल किया जा सकता है। इसमें अस्पताल में भर्ती होने पर ₹10 लाख से ₹20 लाख तक का कवरेज मिलता है। कमरे का किराया सम इंश्योर्ड का 1% और आईसीयू का 2% तक सीमित रखा गया है। इसके अलावा 30 दिन का प्री-हॉस्पिटलाइजेशन और 60 दिन का पोस्ट-हॉस्पिटलाइजेशन खर्च भी कवर होगा।

आयुष (AYUSH) इलाज के लिए इन-पेशेंट केयर में 100% कवरेज दिया जाएगा। वहीं, मॉडर्न ट्रीटमेंट्स के लिए पहले 25% कवरेज है, जिसे ऑप्शनल राइडर के जरिए 100% तक बढ़ाया जा सकता है। पॉलिसी में 70:30 और 50:50 का को-पेमेंट ऑप्शन भी दिया गया है, जिससे प्रीमियम कम हो जाता है। खास बात यह है कि इस बीमा पर कोई GST नहीं लगेगा, जिससे यह और किफायती बन जाता है।

See More :- सोना-चांदी के दाम क्यों छू रहे रिकॉर्ड? ट्रंप टैरिफ, फेड कट और चीन की बड़ी चाल