गुरुग्राम के 6 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Police evacuation at Gurugram schools after bomb threat
बम धमकी के बाद गुरुग्राम के स्कूलों को खाली कराती पुलिस

गुरुग्राम के 6 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

साइबर सिटी गुरुग्राम से बड़ी ब्रेकिंग खबर

हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के कई नामी और बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरा ईमेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई। इसके तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।

ईमेल मिलते ही अलर्ट मोड में आया प्रशासन

जानकारी मिलते ही गुरुग्राम पुलिस की टीमें संबंधित स्कूलों में पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर सभी स्कूल परिसरों को खाली कराया गया। बच्चों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके साथ ही स्कूलों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

इन 6 स्कूलों को मिली बम धमकी

जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, उनमें कुंसकपालन स्कूल (DLF फेज-1), लैंसर्स इंटरनेशनल स्कूल (सेक्टर-53), हेरिटेज एक्सपीरिएंशियल लर्निंग स्कूल (सेक्टर-64), पाथवेज स्कूल बादशाहपुर, शालोम हिल्स स्कूल और शेरवुड कॉन्वेंट स्कूल शामिल हैं। सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

सुबह 7 बजे मिला पहला धमकी भरा मेल

पुलिस के अनुसार सबसे पहले सुबह करीब 7 बजे कुंसकपालन स्कूल को धमकी भरा ईमेल मिला। मेल में दोपहर के समय बम विस्फोट की बात लिखी गई थी। इसके बाद एक-एक कर अन्य स्कूलों को भी इसी तरह के ईमेल प्राप्त हुए।

SDRF और बम स्क्वॉड तैनात

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF की टीमों को भी बुलाया गया है। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद से स्कूल परिसरों की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

सभी ईमेल की तकनीकी जांच जारी

गुरुग्राम पुलिस साइबर सेल की मदद से ईमेल की तकनीकी जांच कर रही है। सभी मेल का कंटेंट लगभग एक जैसा बताया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी के पीछे कौन है और इसका उद्देश्य क्या है।

छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा प्राथमिकता

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रों और स्कूल स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जब तक पूरी तरह स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए जाएंगे। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Read More :- जोधपुर-हिसार ट्रेन आंशिक रद्द, यात्रियों को बड़ा झटका