हरियाणा राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा की रणनीति, कांग्रेस की सीट पर खेला

हरियाणा विधानसभा में राजनीतिक रणनीति के लिए बैठक
: हरियाणा राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा और कांग्रेस की रणनीति में तेज़ी, निर्दलीय उम्मीदवार भी चर्चा में

भाजपा-कांग्रेस में राजनीतिक जोड़तोड़, निर्दलीय उम्मीदवार भी होंगे अहम


हरियाणा में राज्यसभा चुनाव की तैयारी जोर पकड़ चुकी है। भाजपा के प्रभारी डा. सतीश पुनिया ने संकेत दिए हैं कि कांग्रेस की सीट पर भी पार्टी अपना उम्मीदवार खड़ा कर सकती है।

राज्य में कुल 90 सदस्यीय विधानसभा है। संख्या बल के हिसाब से एक सीट भाजपा और एक सीट कांग्रेस को मिलने वाली है। हालांकि, पिछले चुनाव की तरह भाजपा निर्दलीय उम्मीदवार खड़ा कर कांग्रेस की सीट पर खेला कर सकती है।

भाजपा के पास इस बार तीन निर्दलीय विधायक भी समर्थन में हैं। वहीं, कांग्रेस में गुटबाजी जारी है। दो इनेलो विधायक किसी हालत में कांग्रेस का साथ नहीं देंगे। ऐसे में जोड़तोड़ और संपर्क तेज हो चुके हैं।

भाजपा की योजना के मुताबिक पहली सीट के लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दावेदारी कर रहे हैं। इसमें पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, सुनीता दुग्गल, संजय भाटिया, पूर्व मंत्री असीम गोयल, मनीष ग्रोवर, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली शामिल हैं।

कांग्रेस के टिकट के दावेदारों में पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व अध्यक्ष चौधरी उदयभान, कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद और पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर हैं। कांग्रेस में अगर सहमति नहीं बनी तो भाजपा किसी निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन दे सकती है।

भाजपा की नजर उन नेताओं पर है, जो चुनाव में दमखम दिखा सकें। पूर्व राज्यसभा सदस्य सुभाष चंद्रा, विदेश में रह रहे गुलाब चंद सैनी, कैप्टन अभिमन्यु, हिसार के उद्योगपति अशोक मंगालीवाला और रोहतक के जाट नेता सतीश नांदल के नाम चर्चा में हैं।

लोकहित पार्टी भी एनडीए का हिस्सा होने के नाते चुनाव में शामिल हो सकती है। भाजपा ने कई अन्य चेहरे तैयार रखे हैं, जिन्हें संभावित चुनाव में मैदान में उतारा जा सकता है।

Read More :- सहारनपुर में प्रेमी के इनकार से आहत युवती ने की आत्महत्या