डिपॉजिट-एडवांस में डबल डिजिट ग्रोथ, GNPA घटा; एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भावेश जवेरी 18 अप्रैल 2026 को रिटायर होंगे
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर लेंडर HDFC बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिसंबर तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11.5% बढ़कर ₹18,654 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा ₹16,735 करोड़ था। बैंक के नतीजे बाजार अनुमानों से बेहतर रहे, क्योंकि एक्सपर्ट्स ने करीब ₹18,473 करोड़ के मुनाफे की उम्मीद जताई थी।
बैंक ने जानकारी दी कि उसके एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भावेश जवेरी रिटायरमेंट लेंगे और वे 18 अप्रैल 2026 को अपना पद छोड़ देंगे। बोर्ड ने उनके योगदान की सराहना की है।
इस तिमाही में बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला है। ग्रॉस NPA (GNPA) सितंबर तिमाही के मुकाबले घटा, जिससे लोन बुक की सेहत बेहतर बनी रही। बैंक के अनुसार ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में लोन की मांग मजबूत बनी हुई है।
दिसंबर तिमाही के अंत तक बैंक के ग्रॉस एडवांस 11.9% बढ़कर 28.4 लाख करोड़ हो गए। वहीं कुल डिपॉजिट 11.5% बढ़कर 28.5 लाख करोड़ रुपए पहुंच गए। बैंक का CASA डिपॉजिट बढ़कर 9.6 लाख करोड़ रहा।
HDFC बैंक ने आगे कहा कि वह डिजिटल बैंकिंग, रिटेल लोन और MSME सेक्टर पर फोकस बढ़ाएगा। बाजार विश्लेषकों के अनुसार शेयर फिलहाल कॉन्सोलिडेशन फेज में है, लेकिन अच्छे नतीजों के बाद इसमें सुधार की उम्मीद की जा रही है।
Read More: सरकारी नौकरी 2026: IOCL में 405 भर्ती, असम पुलिस में 2972 पद; UP पुलिस में कल अंतिम तारीख
