डॉ. हेमंत शर्मा के पुनः प्रदेशाध्यक्ष बनने पर अधिवक्ताओं ने किया अभिनंदन

डॉ. हेमंत शर्मा का अधिवक्ताओं द्वारा अभिनंदन समारोह
डॉ. हेमंत शर्मा के पुनः प्रदेशाध्यक्ष बनने पर अधिवक्ताओं द्वारा किया गया अभिनंदन

विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-एक डी के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजेश शर्मा के नेतृत्व में गंगापुर सिटी के अधिवक्ताओं द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षाविद् डॉ. हेमंत शर्मा के पुनः प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने पर उनका अभिनंदन किया गया।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में तीर्थराज पुष्कर में आयोजित विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन के संरक्षक संस्थापक डॉ. सुशील ओझा सहित शीर्ष नेतृत्व द्वारा सत्र 2026-28 के लिए समाजहित में उनकी कर्मठ, समर्पित एवं निष्ठावान कार्यशैली को देखते हुए उन्हें पुनः राजस्थान जोन-एक डी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने डॉ. हेमंत शर्मा के निवास पर पहुंचकर पारंपरिक साफा एवं दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज सेवा के कार्यों को गति देने का विश्वास व्यक्त किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. शर्मा के नेतृत्व कौशल, संगठनात्मक क्षमता एवं समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में विप्र फाउंडेशन निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट संदीप जैमिनी, जिला उपाध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, एडवोकेट अवधेश त्रिवेदी, एडवोकेट पवन शर्मा, जिला संगठन महामंत्री एडवोकेट विवेक पाठक, जिला प्रवक्ता एडवोकेट महेंद्र कुम्भाल, तहसील अध्यक्ष एडवोकेट ललित शर्मा, एडवोकेट विनोद शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।