19 जनवरी की रात से सक्रिय होगा सिस्टम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम का दौर अब खत्म होने वाला है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 19 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि 22 और 23 जनवरी को इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा।इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।वहीं, मध्य पर्वतीय और निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।इससे सूखे हालात से राहत मिलने की उम्मीद है।
पिछले 24 घंटों में जनजातीय इलाकों में कड़ाके की ठंड दर्ज की गई है।लाहौल-स्पीति का ताबो प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।यहां न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।इसके अलावा कुकुमसेरी में तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा।धर्मशाला,बिलासपुर,सोलन और ऊना में भी रात के तापमान में गिरावट देखी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार बर्फबारी से पहले न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।हालांकि, सिस्टम के आगे बढ़ने पर तापमान में 4 से 6 डिग्री तक की गिरावट आएगी।इससे ठंड फिर से अपना असर दिखाएगी।
फिलहाल कोई ऑरेंज या रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है।फिर भी, ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
