राजस्थान में गिव अप अभियान” की ऐतिहासिक सफलता

सवाई माधोपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में राज्य सरकार वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने “गिव अप अभियान” की सफलता का विवरण साझा किया। यह अभियान पिछले वर्ष 1 नवंबर से चला और इसका उद्देश्य सक्षम लोगों को स्वेच्छा से खाद्य सब्सिडी छोड़ने के लिए प्रेरित करना है।

अब तक प्रदेश भर में 27 लाख से अधिक सक्षम लाभार्थियों ने सब्सिडी त्यागी। सवाई माधोपुर जिले में 51,184 लोगों ने इस अभियान में भाग लिया। इसके परिणामस्वरूप जिले के 1,24,582 वंचित परिवारों को एनएफएसए में शामिल किया जा सका। अभियान से पात्र परिवारों को पोषण युक्त अन्न, 25 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज, 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा और 12 घरेलू सिलेंडर 450 रुपये में मिल रहे हैं।

Read More : “भविष्य की उड़ान” एवं  “कर्म भूमि से मातृभूमि “ कार्यक्रम से प्रेरित होकर डिडायच विद्यालय को विकास हेतु मिला 11 लाख का जन सहयोग

गोदारा ने बताया कि व्यापक जनभागीदारी को देखते हुए अभियान की अवधि 31 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक उपभोक्ता ऑनलाइन आवेदन https://rrcc.rajasthan.gov.in/NfsaGIVEUP.aspx लिंक से कर सकते हैं। जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों ने इस अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह पहल सामाजिक जिम्मेदारी और जन-जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण है।