नाले में मिला मानव भ्रूण, पुलिस ने अज्ञात परिजनों के खिलाफ FIR दर्ज की

जयपुर. के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक नाले में मानव भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। यह मामला प्रेम कॉलोनी पानीपेच निवासी लियाकत अली की सूचना पर सामने आया। भ्रूण गंदे पानी में पड़ा मिला, जिसे तीन दिन पहले फेंका गया बताया जा रहा है।

SHO महेन्द्र सिंह के अनुसार, भ्रूण करीब 3–4 महीने का लग रहा है और प्रथम दृष्टया जांच में यह तीन दिन पुराना प्रतीत होता है। माना जा रहा है कि रात के अंधेरे में पहचान छिपाने के उद्देश्य से भ्रूण को नाले में फेंका गया।

घटना की जानकारी मिलते ही शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नाले से भ्रूण को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भिजवाया गया।

Read More : ‘पूर्वांचल रसोई’ फूड फेस्टिवल शुरू, मोनार्क में पूर्वी उत्तर प्रदेश के स्वाद का संगम

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और अज्ञात माता-पिता के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।