भारत में सर्वाइकल कैंसर का बढ़ता खतरा: हर 7 मिनट में 1 महिला की मौत

आगरा स्थित सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज की प्रो. डॉ. रुचिका गर्ग ने बताया कि भारत में सर्वाइकल कैंसर तेजी से फैल रहा है और यह बेहद जानलेवा है। हर 7 मिनट में 1 महिला इस बीमारी की वजह से अपनी जान गंवा रही है। हर साल लगभग 1 लाख से अधिक महिलाओं की मृत्यु सर्वाइकल कैंसर से होती है। भारत में यह बीमारी विश्व के 25% मामलों की वजह बन रही है।

डॉ. गर्ग ने कहा कि यह कैंसर आम तौर पर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के संक्रमण से होता है, जो यौन संपर्क के दौरान फैलता है। कम उम्र में यौन संपर्क, एक से अधिक साथी, और मौखिक गर्भ निरोधकों का अत्यधिक उपयोग इसके जोखिम को बढ़ाता है।

Read More: रेयर अर्थ मिनरल्स: भारत तीसरे स्थान पर, चीन की वैश्विक एकाधिकार चुनौती

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV वैक्सीन उपलब्ध है। 9 से 14 वर्ष की बच्चियों को यह टीका सबसे प्रभावी माना गया है, जबकि 26 वर्ष तक की महिलाएं भी इसे लगवा सकती हैं। समय पर Pap टेस्ट और HPV टेस्ट से रोग की पहचान संभव है।

डॉ. गर्ग ने कहा कि सरकार जल्द सरकारी अस्पतालों में भी वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध करवा सकती है।