तीसरे टी20 में भारत के पास सीरीज सील करने का मौका, जानिए पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन और मैच प्रिडिक्शन
IND vs NZ 3rd T20: सीरीज जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में 2-0 से आगे चल रही भारतीय टीम आज यह मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी। वहीं न्यूजीलैंड के सामने सीरीज में बने रहने की आखिरी उम्मीद होगी।
टॉस और मैच का समय
तीसरे टी20 मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा, जबकि मैच की पहली गेंद शाम 7 बजे फेंकी जाएगी।
अब तक का सीरीज हाल
नागपुर में खेले गए पहले टी20 में भारत ने 238 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर 48 रनों से जीत दर्ज की थी। इसके बाद रायपुर में दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड ने 208 रन बनाए। शुरुआती झटकों के बावजूद भारतीय टीम ने सिर्फ 15.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।
गुवाहाटी की पिच रिपोर्ट
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए जानी जाती है। यहां एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। इस मैदान पर 2023 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 222 रन बनाए थे, हालांकि वह मैच भारत हार गया था। तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को मदद देती है।
मैच प्रिडिक्शन
मैच प्रिडिक्शन मीटर के मुताबिक इस मुकाबले में भारत के जीतने की संभावना ज्यादा है। मुकाबला 70-30 के अनुपात में भारत के पक्ष में नजर आ रहा है। हालांकि अगर न्यूजीलैंड को 180 से कम का लक्ष्य मिला और वह चेज करता है, तो उलटफेर संभव है।
तीसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल / कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह / हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी
