IND vs NZ Live Score: विशाखापट्टनम में आज चौथा टी20, भारत की नजर क्लीन स्वीप पर

India vs New Zealand 4th T20 match Vizag
विशाखापट्टनम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में न्यूजीलैंड पर फिर दबाव, मेहमान टीम जीत की तलाश में

विशाखापट्टनम: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मैच शाम सात बजे से विशाखापट्टनम के मैदान पर शुरू होगा। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। इसके बावजूद टीम इंडिया किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह मुकाबला खिलाड़ियों की फॉर्म और संयोजन को परखने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

IND vs NZ 4th T20 में बल्लेबाजों से फिर धमाके की उम्मीद

अब तक की सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाया है। गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 में भारत ने 154 रनों का लक्ष्य महज 10 ओवर में हासिल कर लिया था। उस मैच में अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने न्यूजीलैंड की गेंदबाजी की जमकर धुनाई की। चौथे टी20 में भी इन बल्लेबाजों से एक बार फिर विस्फोटक प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, भारतीय स्पिन विभाग अब तक उम्मीदों पर पूरी तरह खरा नहीं उतर पाया है, जिस पर टीम प्रबंधन की नजर रहेगी।

Sanjju Samson Form बनी चिंता

मौजूदा सीरीज में संजू सैमसन का बल्ला खामोश रहा है। तीन मैचों में वह केवल 16 रन ही बना सके हैं और उनका औसत 5.33 का रहा है। इस खराब फॉर्म के चलते टीम में उनके स्थान को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, टीम प्रबंधन उन्हें एक और मौका दे सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि संजू को तीसरे नंबर पर उतारा जा सकता है। ऐसे में अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं।

Axar Patel Return से मजबूत होगा संतुलन

ऑलराउंडर अक्षर पटेल के चौथे टी20 में वापसी की उम्मीद जताई जा रही है। पहले मैच में फील्डिंग के दौरान उन्हें हाथ में चोट लग गई थी। मैच से एक दिन पहले अक्षर ने नेट्स में बल्लेबाजी और गेंदबाजी का लंबा अभ्यास किया। वहीं हार्दिक पांड्या को लगातार तीन मैच खेलने के बाद आराम दिया जा सकता है। अर्शदीप सिंह की भी टीम में वापसी संभव है और वह हर्षित राणा की जगह ले सकते हैं।

New Zealand Team दबाव में

मिचेल सेंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। चौथे टी20 में कीवी टीम जीत का खाता खोलने के इरादे से उतरेगी। हालांकि, वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी विभाग चिंता का विषय बना हुआ है।

Read More :- पुलिस रेड में इंसानियत की जीत, भूख से बिलखते मासूम को SDPO ने गोद में लेकर पिलाया दूध