अंडर-19 वर्ल्ड कप में हाईवोल्टेज मुकाबला

India vs Pakistan Under 19 World Cup match action
पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते भारतीय अंडर-19 खिलाड़ी

पाकिस्तान के खिलाफ भारत 49 ओवर में 7 विकेट पर 250 रन, वैभव सूर्यवंशी 30 रन बनाकर आउट

भारत-पाक मैच में रोमांच चरम पर

अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप के सुपर-6 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। बुलवायो में खेले जा रहे इस अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। दोनों टीमों के लिए यह मैच सेमीफाइनल की राह तय करने वाला है। भारत ने निर्धारित 50 ओवरों से पहले 49 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 250 रन बना लिए हैं। फिलहाल कनिष्क चौहान और खिलन पटेल क्रीज पर डटे हुए हैं।

वेदांत त्रिवेदी की शानदार फिफ्टी

भारतीय पारी को वेदांत त्रिवेदी ने मजबूती दी। उन्होंने दबाव के बीच 68 रन की अहम पारी खेली। 30वें ओवर में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद भी वे लगातार रन बटोरते रहे। हालांकि 40.2 ओवर में मोमिन कमर की गेंद पर पुल शॉट खेलने के प्रयास में वे मिडविकेट पर कैच दे बैठे।

वैभव सूर्यवंशी को मिले दो जीवनदान

ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक शुरुआत की। उन्होंने तीसरे ओवर में दो चौके लगाए। 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर उनका कैच छूटा और रन-आउट से भी वे बाल-बाल बचे। लेकिन अगली ही गेंद पर मोहम्मद शयान ने उन्हें विकेटकीपर हमजा जहूर के हाथों कैच करा दिया। वैभव 22 गेंदों में 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

पावरप्ले में पाकिस्तान की वापसी

पहले 7 ओवर तक भारत बिना विकेट गंवाए 46 रन बना चुका था। इसके बाद पाकिस्तान ने शानदार वापसी की। 8वें ओवर में भारत को दो झटके लगे। कप्तान आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले आउट हुए। अगले ओवर में आरोन जॉर्ज भी बोल्ड हो गए। पावरप्ले में भारत ने 3 विकेट खोकर 49 रन बनाए।

मिडिल ऑर्डर में साझेदारी

लगातार विकेट गिरने के बाद विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी ने पारी को संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी हुई। हालांकि 24वें ओवर में अहमद हुसैन ने विहान को कैच एंड बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ दिया।

डेथ ओवर्स में तेजी

अंतिम ओवरों में भारत ने रन गति बढ़ाई। 49वें ओवर में दो छक्के लगे। खिलन पटेल और कनिष्क चौहान ने अहम योगदान दिया। पाकिस्तान के अली रजा ने 200 के स्कोर पर भारत का सातवां विकेट झटका।

सेमीफाइनल की तस्वीर साफ

भारत इस मैच को जीतते ही सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं पाकिस्तान को आगे बढ़ने के लिए बड़े अंतर से जीत जरूरी है। टूर्नामेंट में भारत अब तक अजेय रहा है, जबकि पाकिस्तान को इंग्लैंड से एक हार मिली थी।

Read More :- अजित पवार के निधन के चौथे दिन बड़ा राजनीतिक फैसला