महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में निकाली शोभायात्रा
गंगापुर सिटी की सिंधी कॉलोनी में पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ ईसर-गणगौर की तेल-बिनोरी धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर लोकगीत गाते हुए भगवान ईसर-गणगौर की पूजा-अर्चना की। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।
लोकगीतों और रीति-रिवाजों से सजी परंपरा
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए। रंग-बिरंगे परिधान, पारंपरिक गीत और रीति-रिवाज इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहे। तेल-बिनोरी के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक ढंग से पूजा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। यह आयोजन पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र बना रहा।
शुक्रवार को होगा सिंजारा, लगाई जाएगी हल्दी-मेहंदी
आयोजन के तहत शुक्रवार को सिंजारा मनाया जाएगा। इस दिन ईसर-गणगौर को हल्दी और मेहंदी लगाकर विशेष पूजा की जाएगी। यह परंपरा गणगौर उत्सव का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है, जिसमें महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग लेती हैं।
महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी
इस अवसर पर भावना गोयल, दीक्षा शर्मा, साक्षी अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, रीना गोयल, देवल, खुशबू, शिल्पा महरवाल, सुषमा अग्रवाल, निशा, अर्चना गोयल, सुमन गोयल, रिंकू जैन, अनिता अग्रवाल और संगीता शर्मा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
