ISRO Yuvika 2026: 27 फरवरी से आवेदन शुरू, जानें पूरी पात्रता और चयन प्रक्रिया

ISRO युविका कार्यक्रम में भाग लेते स्कूली छात्र
इसरो का युविका 2026 कार्यक्रम कक्षा 9 के छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ने का अवसर देगा।

कक्षा 9 के छात्रों के लिए सुनहरा मौका, दो सप्ताह का रेजिडेंशियल स्पेस प्रोग्राम

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी Indian Space Research Organisation ने यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम ‘युविका’ 2026 के लिए आवेदन तिथियां घोषित कर दी हैं। यह कार्यक्रम स्कूली छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ने का एक विशेष प्रयास है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक ISRO Yuvika 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट jigyasa.iirs.gov.in/yuvika/# पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां करें नोट

कार्यक्रम की घोषणा 20 फरवरी 2026 को की जाएगी। जिस्ट्रेशन 27 फरवरी 2026 से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 तय की गई है। पहली चयन सूची 13 अप्रैल 2026 को जारी होगी। यदि सीटें खाली रहीं तो दूसरी सूची 20 अप्रैल 2026 को प्रकाशित की जाएगी। युविका कार्यक्रम 11 मई से 22 मई 2026 तक आयोजित होगा।

क्या है युविका कार्यक्रम का उद्देश्य

युविका यानी युवा विज्ञानी कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों की बुनियादी जानकारी देना है। इस पहल को “Catch Them Young” सोच के साथ तैयार किया गया है। इसका मकसद कम उम्र में ही छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना है। साथ ही, यह कार्यक्रम छात्रों को STEM यानी साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स आधारित करियर के लिए प्रेरित करेगा।

क्या है पात्रता

इस कार्यक्रम में वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो 1 जनवरी 2026 को कक्षा 9 में अध्ययनरत हों। यानी जिन्होंने हाल ही में कक्षा 8 पास की हो।

कैसे होगा चयन

चयन पूरी तरह मेरिट आधारित होगा। कक्षा 8 में प्राप्त अंकों को 50 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। ऑनलाइन क्विज को 10 अंक मिलेंगे। पिछले तीन वर्षों में विज्ञान प्रदर्शनी और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भागीदारी पर 2 से 20 अंक तक दिए जाएंगे। इस प्रकार कुल प्रदर्शन के आधार पर अंतिम सूची तैयार की जाएगी।

कैसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। फिर ‘Apply for Yuvika Registration’ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्टर विकल्प पर जाकर जरूरी जानकारी भरें।
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करें। अंत में आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट कर दें।

यह कार्यक्रम विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए बड़ा अवसर है। इसलिए समय रहते आवेदन करना जरूरी है।

Read More :- बाराबंकी में ट्रांसफार्मर से 6 लाख का कॉपर चोरी, 300 घरों की बत्ती गुल