जयपुर में फिल्मी स्टाइल लूट: कार रोक ज्वेलर से 27 लाख के गहने छीने

जयपुर में देर रात पुलिस नाकाबंदी का दृश्य
ज्वेलर लूट के बाद प्रताप नगर इलाके में बढ़ाई गई पुलिस चौकसी।

देर रात बीच सड़क हमला, डंडों से शीशे तोड़कर फरार हुए बदमाश

राजधानी जयपुर में शनिवार देर रात सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में ज्वेलर को निशाना बनाया। चलती कार के आगे गाड़ी अड़ाकर वारदात को अंजाम दिया गया।
इसके बाद इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, पीड़ित रामनिवास सोनी वाटिका क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप चलाते हैं।शनिवार रात वे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उनकी कार में गहनों से भरा एक बैग रखा था। बैग में करीब 50 ग्राम सोना और लगभग 7 किलो चांदी थी।

जैसे ही वे प्रताप नगर इलाके में आरयूएचएस अस्पताल के पास अजय मार्ग पर पहुंचे, तभी पीछे से आई कार ने अचानक उनकी गाड़ी के आगे ब्रेक लगा दिए। इससे उन्हें मजबूरन कार रोकनी पड़ी।

फिल्मी अंदाज में हमला

कार रुकते ही बदमाश गाड़ी से उतर आए। उन्होंने डंडों से कार के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद ज्वेलर के साथ मारपीट की गई। अचानक हुए हमले से वह संभल नहीं सके। बदमाशों ने कार में रखा गहनों से भरा बैग छीना और कुछ ही मिनटों में मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग भी कुछ समझ नहीं पाए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही Jaipur Police मौके पर पहुंची। इसके बाद पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई। प्रमुख चौराहों और हाईवे पर सघन चेकिंग की गई। हालांकि देर रात तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला। अब पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों के भागने के रूट की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला सुनियोजित लग रहा है। आशंका है कि आरोपियों को पहले से ज्वेलर की गतिविधियों की जानकारी थी। फिलहाल पुलिस ने कुछ संदिग्धों को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस वारदात के बाद प्रताप नगर और आसपास के इलाकों में डर का माहौल है।

Read More :- ब्रह्मपुत्र के नीचे बनेगी ‘वंडर टनल’: फ्रांस-लंदन को भी देगी टक्कर