माता-पिता का इंतजार करते रहे बेटे, उधर आई मौत की खबर; JEE-Mains दिलाने गए परिवार की सड़क हादसे में मौत

JEE Mains exam road accident family death
जेईई-मेंस परीक्षा के लिए निकला परिवार सड़क हादसे का शिकार

बेटी के सपनों के साथ बुझ गया पूरा घर, गांव में पसरा मातम

Road Accident News: JEE-Mains देने निकले परिवार की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के कुरौती गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेटी को JEE-Mains परीक्षा दिलाने जा रहे माता-पिता और बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

हादसे में तीनों की गई जान

कुरौती गांव निवासी 45 वर्षीय चंद्रपाल, उनकी पत्नी 38 वर्षीय राजश्री और 18 वर्षीय बेटी अर्पिता गुरुवार को बाइक से ग्वालियर जा रहे थे। चितौरा के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बेटी के भविष्य के लिए पिता की जद्दोजहद

चंद्रपाल के पास केवल एक बीघा जमीन थी। इसके बावजूद उन्होंने कभी बच्चों की पढ़ाई में कमी नहीं आने दी। वे गांव-गांव बाइक से फल बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। बेटी अर्पिता को इंजीनियर बनाने का सपना था, जिसके लिए उन्होंने ग्वालियर में कोचिंग और कमरा भी दिलवाया था।

घर पर इंतजार करते रहे बेटे

घर पर 20 वर्षीय बेटा विनय और 16 वर्षीय सत्यम माता-पिता और बहन के लौटने का इंतजार कर रहे थे। जब उन्हें हादसे की सूचना मिली, तो दोनों फूट-फूटकर रो पड़े। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

परिवार और गांव में मातम

चंद्रपाल की मां मानकुंवर और उनके भाई रमेश व चंद्रभान गहरे सदमे में हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सभी ग्वालियर के लिए रवाना हो गए। गांव में हर आंख नम है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।

Read More :- मोबाइल-लैपटॉप की ब्राइट स्क्रीन से थक रहा बच्चों का दिमाग, नींद और फोकस पर दिख रहा असर