ईरान की चुप्पी बरकरार
तेहरान पर हुए कथित एयरस्ट्राइक के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मौत को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दावे तेज हो गए हैं। हालांकि, अब तक ईरान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
अमेरिकी बयान: “बहुत कुछ मारा गया है”
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump से जब पूछा गया कि क्या ईरानी लीडरशिप मारी गई है, तो उन्होंने कहा, “हां, बहुत कुछ मारी गई है… यह बहुत ताकतवर हमला था।” रिपोर्ट्स के अनुसार, सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से खामेनेई सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में बड़े दावे
कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने सीनियर इजराइली अधिकारियों के हवाले से दावा किया है कि एयरस्ट्राइक में खामेनेई मारे गए और उनकी बॉडी मलबे के नीचे मिली। इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने भी अपने टेलीविजन संबोधन में कहा कि खामेनेई के मारे जाने के संकेत मिल रहे हैं।
‘टॉप 10 लीडर्स’ के मारे जाने का अनुमान
फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी इंटेलिजेंस का अनुमान है कि खामेनेई के साथ 5 से 10 वरिष्ठ ईरानी नेता भी हमले में मारे गए हो सकते हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र और आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।
ईरान की प्रतिक्रिया
ईरान की ओर से इन रिपोर्ट्स को कन्फर्म नहीं किया गया है।
भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि सुप्रीम लीडर की सेहत अच्छी है और वे सुरक्षित हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि ईरान इस संकट से उबर जाएगा।
स्थिति बेहद संवेदनशील
यदि खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि होती है, तो यह 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद ईरान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक बदलाव होगा। इससे मध्य पूर्व में राजनीतिक और सैन्य अस्थिरता बढ़ सकती है। फिलहाल सभी पक्षों के आधिकारिक बयानों का इंतजार है। स्थिति तेजी से बदल रही है।
Read More :- खामेनेई के बाद कौन होगा ईरान का अगला सुप्रीम लीडर?
