पिता की हत्या के बाद बहन संग खाना

लखनऊ के घर में नीले ड्रम के साथ पुलिस जांच का दृश्य
लखनऊ में बेटे ने पिता की हत्या कर शव नीले ड्रम में छिपाया, संपत्ति और दूसरी शादी बना विवाद का कारण।

लखनऊ में नीले ड्रम का खौफनाक राज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने सबको झकझोर दिया है। वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह की हत्या उनके ही बेटे ने कर दी। फिर शव को नीले ड्रम में छिपा दिया।

रातभर जागकर बनाई हत्या की योजना

पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय अक्षत प्रताप सिंह उर्फ राजा ने 20 फरवरी तड़के 4:30 बजे लाइसेंसी राइफल से पिता के सिर में गोली मार दी। वह तब तक खड़ा रहा, जब तक पिता की सांसें नहीं थम गईं। घटना के समय उसकी बहन भी कमरे में मौजूद थी। इसके बाद उसने शव ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

नीला ड्रम, आरी और 10 लीटर तेल

अक्षत ने बाजार से नीला ड्रम और आरी खरीदी। शव को तीसरी मंजिल से नीचे बाथरूम में लाया।
हाथ-पैर काटे। नल खुला रखा ताकि खून बह जाए। कटे हुए अंगों को पॉलीथिन में भरकर करीब 20 किमी दूर काकोरी क्षेत्र में फेंक दिया। धड़ को ड्रम में भर दिया। फिर उसे जलाने के लिए 10 लीटर तारपिन तेल भी खरीदा। लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही पकड़ लिया।

हत्या के बाद बहन संग चिकन खाना

पूछताछ में सामने आया कि हत्या के बाद वह अपनी चाची के पास गया। चिकन और पनीर बनवाया। फिर लाश के पास बैठकर बहन के साथ खाना खाया। किसी को शक न हो, इसलिए बहन को एग्जाम देने भेजता रहा। रोजमर्रा का रूटीन जारी रखा।

पुलिस को गुमराह करने की साजिश

अक्षत ने पिता का मोबाइल 20 किमी दूर काकोरी ले जाकर ऑन किया। फिर वहां फेंक दिया। ताकि लोकेशन घर की बजाय काकोरी दिखे। पड़ोसियों से कहा कि पिता दिल्ली गए हैं। इस तरह कई दिन तक सबको गुमराह करता रहा।

हत्या की तीन बड़ी वजह

पहली वजह संपत्ति बताई जा रही है। मानवेंद्र सिंह की कई जिलों में लैब और शराब के ठेके थे। अक्षत पूरी संपत्ति चाहता था। दूसरी वजह पिता की लाइफस्टाइल। बताया गया कि वे पार्टी के शौकीन थे। इससे बच्चे नाराज रहते थे। तीसरी वजह दूसरी शादी की चर्चा। मोहल्ले में इसको लेकर बातचीत हो रही थी। अक्षत इससे बेहद खफा था।

पुलिस के सामने तीन अहम सवाल

गोली की आवाज किसी ने क्यों नहीं सुनी? शव ले जाते समय खून कैसे नहीं दिखा? बहन ने किसी को बताया क्यों नहीं? फिलहाल पुलिस बहन और चाची की भूमिका की भी जांच कर रही है। मामले ने पूरे शहर को हिला दिया है।

Read More :- संजय लीला भंसाली को दिल का दौरा?