संगम पर आस्था का महास्नान, 3.50 करोड़ श्रद्धालुओं की उम्मीद

Mauni Amavasya snan at Sangam Prayagraj
माघ मेला 2026 में मौनी अमावस्या पर संगम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ मौनी अमावस्या स्नान

प्रयागराज में माघ मेला 2026 का सबसे बड़ा स्नान पर्व आज मनाया जा रहा है & मौनी अमावस्या पर आस्था का सैलाब संगम की ओर उमड़ पड़ा है।
रविवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में ठीक चार बजे से पवित्र स्नान की शुरुआत हो गई।
शनिवार देर रात से ही श्रद्धालु घाटों पर पहुंचने लगे थे।

प्रशासन के मुताबिक इस बार तीन करोड़ पचास लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।
इसी को देखते हुए साढ़े तीन किलोमीटर लंबा स्नान घाट तैयार किया गया है।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़, संगम तट पर भक्ति का माहौल

मौनी अमावस्या को सबसे पुण्यदायी स्नान माना जाता है & इसी कारण देशभर से श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे हैं।
हर ओर हर-हर गंगे के जयकारे गूंज रहे हैं।
सुबह होते ही संगम तट पर जनसैलाब नजर आने लगा।

श्रद्धालु स्नान के बाद पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य कर रहे हैं।
साधु-संतों और कल्पवासियों की मौजूदगी ने मेले को और भव्य बना दिया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर नजर

प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं बरती है।
कमिश्नर सौम्या अग्रवाल के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जल पुलिस से लेकर ATS तक तैनात

स्नान घाटों पर जल पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गोताखोर मौजूद हैं।
इसके अलावा पीएसी, आरएएफ, बीडीएस और यूपी एटीएस के कमांडो भी तैनात किए गए हैं।
सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से पूरे मेले की निगरानी की जा रही है।

पुलिस आयुक्त जोगिंदर कुमार के मुताबिक संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

पहले स्नान पर्वों में टूटे रिकॉर्ड

इससे पहले मकर संक्रांति पर एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया था।
एकादशी और मकर संक्रांति को मिलाकर करीब एक करोड़ पचासी लाख श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।
पौष पूर्णिमा पर पैंतीस लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया था।

श्रद्धालुओं के लिए तय किए गए रूट

मौनी अमावस्या के मद्देनजर ट्रैफिक प्लान भी लागू किया गया है।
श्रद्धालुओं को सिविल लाइंस की ओर से संगम आने दिया जा रहा है।
स्नान के बाद पुराने शहर की ओर से निकासी सुनिश्चित की जा रही है।

प्रशासन का दावा है कि इससे भीड़ प्रबंधन बेहतर रहेगा & श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

Read More :- रनवे पर तैयार थे F-35, उड़ान को तैयार B-2 बॉम्बर