जिस पर किया भरोसा वही निकला चोर!

BJP MP Manoj Tiwari house theft accused arrested
मनोज तिवारी के मुंबई स्थित फ्लैट से 54 लाख की चोरी

BJP सांसद मनोज तिवारी के घर से लाखों उड़ाने वाला निकला अपना ही आदमी

भरोसे का रिश्ता जब टूटता है तो चोट सबसे गहरी होती है। ऐसा ही मामला सामने आया है BJP सांसद और अभिनेता-गायक मनोज तिवारी के साथ। मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित उनके फ्लैट से लाखों रुपये चोरी हो गए। और चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी कोई बाहरी नहीं बल्कि उनका पूर्व कर्मचारी निकला।

अंधेरी के सुंदरबन अपार्टमेंट्स में हुई वारदात

यह चोरी अंधेरी पश्चिम के शास्त्री नगर इलाके में स्थित सुंदरबन अपार्टमेंट्स में हुई। मनोज तिवारी के इस फ्लैट से कुल 54 लाख रुपये गायब पाए गए। घटना की शिकायत उनके लंबे समय से मैनेजर रहे प्रमोद जोगेंद्र पांडे ने अंबोली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई।

पूर्व कर्मचारी सुरेंद्र शर्मा गिरफ्तार

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुरेंद्र कुमार दीनानाथ शर्मा है। वह मनोज तिवारी का पूर्व कर्मचारी था। करीब दो साल पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बावजूद उसने घर की डुप्लीकेट चाबियां अपने पास रखीं।

नकली चाबियों से घर में घुसा आरोपी

अंबोली पुलिस के मुताबिक आरोपी ने घर, बेडरूम और अलमारी की नकली चाबियों का इस्तेमाल किया। वह बिना किसी जबरदस्ती के घर में दाखिल होता रहा। यही वजह थी कि शुरुआती दौर में चोरी का शक किसी पर नहीं गया।

पहले 44 लाख, फिर 1 लाख की चोरी

शिकायत के अनुसार जून 2025 में अलमारी से 44 लाख रुपये गायब हुए थे। उस वक्त आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद दिसंबर 2025 में घर के अंदर CCTV कैमरे लगाए गए। 15 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजे कैमरे में आरोपी कैद हुआ। उस रात उसने करीब 1 लाख रुपये चोरी किए।

CCTV फुटेज बना सबसे बड़ा सबूत

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद अंबोली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने फुटेज जब्त कर ली है & मामले की आगे जांच जारी है।

Read More :- ChatGPT से पूछा दर्द का इलाज, मौत के करीब पहुंचा मरीज!