समुद्र में बढ़ता शोर से सूरत लूट तक: देश-दुनिया की बड़ी खबरें

Commercial ships, marine life, hospital ICU, Pandharpur police case, Surat robbery investigation visuals
समुद्री शोर से लेकर सूरत लूट तक, दिनभर की बड़ी घटनाएं।

समुद्र में बढ़ता शोर: Marine Noise Pollution Impact

समुद्र में मानवीय गतिविधियों से शोर तेजी से बढ़ रहा है ढाई लाख से अधिक वाणिज्यिक जहाज रोज संचालन कर रहे हैं।इसके अलावा, तेल और गैस की खोज भी जारी है। दरअसल, यह शोर समुद्री जीवों के संचार तंत्र को प्रभावित करता है। व्हेल और डॉल्फिन जैसे जीव ध्वनि के जरिए दिशा और भोजन तलाशते हैं। लेकिन तेज आवाज उनके अस्तित्व पर खतरा बन रही है। भारत की 7,500 किलोमीटर लंबी तटरेखा इसे और संवेदनशील बनाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, जहाजों की गति कम करनी चाहिए। साथ ही, वैकल्पिक और शांत तकनीकों का उपयोग जरूरी है।

इंग्लैंड में हादसा: कुत्ते की पॉटी से गंभीर संक्रमण

इंग्लैंड में टोनडू आरएफसी के रग्बी खिलाड़ी एडम लैंग मैदान में गिर पड़े। वे कुत्ते की पॉटी पर फिसल गए थे। उन्हें तुरंत रॉयल ग्लैमर्गन अस्पताल में भर्ती कराया गया। संक्रमण गंभीर था अब क्लब ने खेल मैदानों में कुत्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग की है।

पंढरपुर में जहर कांड: साजिश में पति की मौत

महाराष्ट्र के पंढरपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया। एक बहू ने अपनी सास को मारने की साजिश रची। उसने पानी में जहर मिलाया। लेकिन गलती से उसके पति ने वही पानी पी लिया। नतीजतन, उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

कुत्ते के चाटने से सेप्सिस

ब्रिटिश महिला मंजित संघा को पालतू कुत्ते के चाटने से संक्रमण हुआ। यह संक्रमण सेप्सिस में बदल गया। डॉक्टरों को उनके हाथ और पैर काटने पड़े।उन्हें कई बार हार्ट अटैक भी आया। अब वे प्रोस्थेटिक के लिए फंड जुटा रही हैं। साथ ही, लोगों को सेप्सिस के खतरे के बारे में जागरूक कर रही हैं।

सूरत में फिल्मी स्टाइल लू

गुजरात के सूरत में बड़ी लूट की वारदात हुई। फॉर्च्यूनर कार का शीशा तोड़ा गया। दो भाई आंगड़िया पेढ़ी से 35 लाख रुपये लेकर निकले थे।लुटेरों ने कार को टक्कर मारी। फिर नकदी लेकर फरार हो गए रांदेर पुलिस और क्राइम ब्रांच जांच में जुटी हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Read More :- Rajasthan News Live: अजमेर में पीएम मोदी, जयपुर में एयर शो, पुष्कर में कथा