मेरठ मेट्रो और नमो भारत स्टेशनों पर कब आएगी पहली और आखिरी ट्रेन? यहां देखें पूरी समय सारिणी

Meerut Metro and Namo Bharat train at station platform
सराय काले खां से मोदीपुरम तक शुरू हुई नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवा

सराय काले खां से मोदीपुरम तक 82 किमी का सफर अब आसान, प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन

https://media.newindianexpress.com/newindianexpress%2F2025-10-08%2Fk63xiupw%2FSarai-Kale-Khan.jpg?rect=175%2C0%2C596%2C335

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR के लिए रविवार ऐतिहासिक दिन रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के अंतिम हिस्से का उद्घाटन किया। साथ ही मेरठ की पहली मेट्रो सेवा भी शुरू हुई। यह 82.15 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड कॉरिडोर अब पूरी तरह जनता को समर्पित है।इससे दिल्ली से मेरठ का सफर पहले से काफी तेज हो जाएगा।

30 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट, बदलेगी तस्वीर

यह प्रोजेक्ट करीब 30,274 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। इसमें 70 किमी हिस्सा एलिवेटेड है। जबकि 12 किमी भूमिगत बनाया गया है। अब सराय काले खां से लेकर मोदीपुरम तक पूरी लाइन चालू हो गई है। इसका लाभ मेरठ के साथ मुजफ्फरनगर और सहारनपुर तक के यात्रियों को मिलेगा। 82 किमी की यात्रा के लिए संभावित किराया 213 रुपये बताया जा रहा है। हालांकि आधिकारिक घोषणा बाकी है।

नमो भारत ट्रेन टाइमिंग (सराय काले खां से मोदीपुरम)

Meerut Metro Namo Bharat Timing के अनुसार: सराय काले खां से पहली ट्रेन सुबह 06:00 बजे चलेगी। आखिरी ट्रेन रात 10:00 बजे होगी।

नई अशोक नगर – 06:05 / 10:05
आनंद विहार – 06:11 / 10:11
साहिबाबाद – 06:16 / 10:16
गाजियाबाद – 06:10 / 10:21
गुलधर – 06:14 / 10:25
दुहाई – 05:50 / 10:29
मुरादनगर – 05:54 / 10:33
मोदीनगर सदर – 05:59 / 10:38
मोदीनगर उत्तर – 06:03 / 10:42
शताब्दी नगर – 06:05 / 10:52

नमो भारत टाइमिंग (मोदीपुरम से सराय काले खां)

मोदीपुरम से पहली ट्रेन 06:01 बजे चलेगी।
आखिरी ट्रेन 10:01 बजे होगी।

बेगमपुल – 06:07 / 10:07
शताब्दी नगर – 06:14 / 10:14
मेरठ सदर – 05:57 / 10:20
मोदी नगर उत्तर – 06:02 / 10:25
मोदी नगर दक्षिण – 06:06 / 10:29
मुराद नगर – 06:11 / 10:33
दुहाई – 05:57 / 10:38
गुलधर – 06:00 / 10:41
साहिबाबाद – 06:04 / 10:45
आनंद विहार – 06:08 / 10:49
तिलक नगर – 06:13 / 10:54
नई अशोक नगर – 06:18 / 10:59

मेरठ मेट्रो: शहर की नई लाइफलाइन

Meerut Metro के तहत 23 किमी लंबा रूट शुरू किया गया है। मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक पहली मेट्रो सुबह 06:06 बजे चलेगी।आखिरी मेट्रो रात 10:06 बजे होगी। वहीं मेरठ साउथ से पहली मेट्रो 06:10 बजे चलेगी। आखिरी सेवा रात 10:02 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा कड़ी की गई है। ATS और STF को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। हालांकि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य रहेगा। मेरठ मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर का यह संगम आधुनिक भारत की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार यह परियोजना क्षेत्र के विकास को नई गति देगी।

Read More :- 190 रन और 20 विकेट, जज्बा हो तो ऐसा, शिवहर के विवेक आनंद ने रचा इतिहास