अब इंसान नहीं, रोबोट बनेगा मां! सिर्फ कुछ महीनों में मिलेगा बच्चे का सुख

अब रोबोट देगा बच्चे को जन्म! 9 महीने की गर्भावस्था अब होगी मुमकिन

अगर कोई आपसे कहे कि अब महिलाओं को 9–10 महीने तक गर्भ नहीं रखना पड़ेगा, बल्कि एक खास तरह का रोबोट ये काम करेगा, तो सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। जी हाँ, यही खबर इन दिनों पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। चीन के वैज्ञानिक और रोबोट निर्माण कंपनी के सीईओ झांग किफेंग का कहना है कि उनका टीम दुनिया का पहला ऐसा “गर्भावस्था रोबोट” बनाने के बेहद करीब है। यह रोबोट बिल्कुल इंसान जैसा दिखेगा और बच्चे को पेट में रखकर जन्म भी दे सकेगा।

रोबोट के पेट में होगा कृत्रिम गर्भ

दरअसल, इस रोबोट के अंदर Artificial Uterus (कृत्रिम गर्भाशय) लगाया गया है। इसमें भ्रूण यानी बच्चा का शुरुआती रूप रखा जाएगा। रोबोट के गर्भाशय में बच्चे को पोषण देने के लिए विशेष नली के जरिए जरूरी तत्व मिलेंगे और वह Amniotic Fluid नामक तरल में पलता-बढ़ता रहेगा, बिलकुल वैसे ही जैसे असली मां के पेट में होता है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह रोबोट पूरे 10 महीने तक बच्चे को सुरक्षित रख सकता है और अंत में बच्चे को जन्म भी दे सकता है।

Read More: मुंबई में बारिश से 7 की मौत, ठाणे-पालघर में रेड अलर्ट जारी, स्कूल-कॉलेज बंद

कीमत और उपलब्धता

जहाँ तक कीमत की बात है, इसे लगभग 1,00,000 युआन (करीब 14,000 डॉलर) में बाजार में लाने की तैयारी है।

सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे विज्ञान का अद्भुत चमत्कार मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे नैतिक और सामाजिक दृष्टि से गंभीर मुद्दा भी मान रहे हैं।

इस रोबोट के आने से भविष्य में उन महिलाओं के लिए नई संभावनाएँ खुल सकती हैं, जिन्हें किसी कारणवश प्राकृतिक गर्भावस्था में कठिनाई आती है।