पानीपत रिफाइनरी में बवाल: मजदूरों का पथराव, गाड़ियां तोड़ीं, CISF ने संभाला मोर्चा

Workers protest and stone pelting incident at Panipat oil refinery Haryana
पानीपत रिफाइनरी में हड़ताली मजदूरों का बवाल, सुरक्षाबलों पर पथराव

रिफाइनरी परिसर में तनाव

हरियाणा के Panipat जिले स्थित तेल रिफाइनरी में उस समय हालात बिगड़ गए जब हड़ताल पर बैठे मजदूरों और सुरक्षाबलों के बीच तनातनी बढ़ गई। हजारों की संख्या में कर्मचारी धरने पर थे। सुरक्षाबलों ने उन्हें निर्धारित दायरे में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने को कहा। इसके बाद माहौल अचानक उग्र हो गया।

पथराव और तोड़फोड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई कर्मचारी लाठी-डंडों के साथ आगे बढ़े। उनके पीछे से कुछ लोग पथराव करते रहे। उग्र भीड़ ने निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के पास खड़ी कई गाड़ियों को पलट दिया। वाहनों में तोड़फोड़ की गई। हालात को काबू में करने के लिए Central Industrial Security Force (CISF) और स्थानीय पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

क्या हैं कर्मचारियों की मांगें?

मजदूरों की मुख्य मांग ड्यूटी समय 12 घंटे से घटाकर 8 घंटे करने की है। साथ ही वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी की मांग भी उठाई गई है। कर्मचारियों का कहना है कि काम का बोझ ज्यादा है। लेकिन वेतन अपेक्षाकृत कम है। घटना के बाद पुलिस ने प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रतिनिधियों से बातचीत की। उनकी मांगों को सुना गया।

वीडियो आए सामने

घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें मजदूर सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंकते और गाड़ियों को नुकसान पहुंचाते दिख रहे हैं। हालांकि अब तक किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है फिलहाल रिफाइनरी परिसर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर तय की जाएगी।

Read More :- होली पर सख्ती: डीजे बजाया तो जब्ती, शराब पर जीरो टॉलरेंस