पीएम मोदी बने पहले नेता जिनके इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स

पीएम मोदी इंस्टाग्राम 100 मिलियन फॉलोअर्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले पहले नेता बने।

इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ यानी 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ यानी 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर चुके हैं। इस प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के पहले नेता और पॉलिटिशियन बन गए हैं।

पीएम मोदी और इंस्टाग्राम का सफर

प्रधानमंत्री मोदी ने 12 नवंबर 2014 को इंस्टाग्राम जॉइन किया। उनकी पहली फोटो म्यांमार के नय पाई तॉ में आयोजित आसियान समिट से थी। अकाउंट जॉइन करते ही कुछ ही घंटों में उनके फॉलोअर्स 50 हजार से अधिक हो गए।

  • 2017-2018: 10 मिलियन फॉलोअर्स पार
  • 2019-2020: 40 मिलियन फॉलोअर्स, कोविड-19 संदेशों ने बढ़ाया लोकप्रियता
  • 2021-2022: 70 मिलियन फॉलोअर्स, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों की तस्वीरें शेयर कीं
  • 2023: 80 मिलियन फॉलोअर्स, G20 और विदेश यात्राओं के पोस्ट वायरल
  • जुलाई 2024: 90 मिलियन फॉलोअर्स, दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पॉलिटिकल लीडर बने

2025 में पीएम मोदी का अकाउंट ग्लोबल इन्फ्लुएंसर्स अकाउंट्स में शामिल किया गया। उनके पोस्ट को लाखों-करोड़ों लाइक्स मिलने लगे।

विश्व नेताओं की तुलना

इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 100 मिलियन फॉलोअर्स अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (43.2 मिलियन) से दोगुने से भी ज्यादा हैं। दुनिया के 5 बड़े नेताओं के कुल फॉलोअर्स की संख्या भी मोदी के अकेले फॉलोअर्स से कम है। अन्य नेताओं में शामिल हैं:

  • इंडोनेशिया: प्रबोवो सुबियांटो – 15 मिलियन
  • ब्राजील: लूला – 14.4 मिलियन
  • तुर्की: एर्दोगन – 11.6 मिलियन

इसके अलावा पीएम मोदी के अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी काफी लोकप्रिय हैं। X पर उनके 106.2 मिलियन फॉलोअर्स, फेसबुक पर 54 मिलियन, और वॉट्सएप पर 11.7 मिलियन हैं।

Read More :- सऊदी अरब ने 40 देशों से पोल्ट्री और अंडे का आयात पूरी तरह बैन किया