प्रतापगढ़ पुलिस ने 6 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी: 2.7 किलो ब्राउन शुगर और 1.7 किलो केमिकल जब्त, सप्लायर फरार

प्रतापगढ़ पुलिस ड्रग्स जब्त करती हुई
प्रतापगढ़ पुलिस ने अरनोद थाना क्षेत्र में 6 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की

प्रतापगढ़ जिले की अरनोद थाना पुलिस ने 6 करोड़ रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर और उसमें मिलाने वाला केमिकल पाउडर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

छापेमारी और गिरफ्तारी

घटना 21 फरवरी दोपहर 1:30 बजे की है। प्रतापगढ़ एसपी बी. आदित्य ने बताया कि अरनोद-प्रतापगढ़ रोड पर राधा स्वामी सत्संग आश्रम तिराहे पर नाकाबंदी की गई थी।
तभी अरनोद की ओर से एक बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया और युवक ने बाइक घुमाकर वापस जाने की कोशिश की।

आरोपी और बरामदगी

पकड़े गए युवक की पहचान नारायण (48) निवासी अरनोद के रूप में हुई। उसके पास काले रंग का लेदर बैग था। तलाशी लेने पर उसमें 6 कॉली पॉलीथिन में ब्राउन शुगर और 4 पॉलीथिन में केमिकल पाउडर बरामद हुए।

  • ब्राउन शुगर: 2 किलो 708.6 ग्राम
  • केमिकल पाउडर: 1 किलो 723.2 ग्राम
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत: लगभग 6 करोड़ रुपए

सप्लायर फरार

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नारायण ने यह ड्रग्स देवल्दी निवासी उस्मान से मंगाई थी। उसे प्रतापगढ़ के मंदसौर नाके पर किसी अन्य व्यक्ति को सौंपना था।
पुलिस अब फरार आरोपी उस्मान की तलाश में जुटी है।

जांच जारी

प्रतापगढ़ एसपी बी. आदित्य ने बताया कि आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की पूरी जांच जारी है।

Read More :- सवाई माधोपुर में शामिल हुए जस्टिस मार्कण्डेय काटजू, तमिल मित्र के बेटे की शादी में पहुंचे