एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने के बाद भी उन्होंने अपनी देसी जड़ों को मजबूती से थामे रखा है। यही वजह है कि इंटरनेशनल मंच पर भी उनका सादगी भरा अंदाज दुनियाभर के फैंस का दिल जीत लेता है।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने के बाद भी उन्होंने अपनी देसी जड़ों को मजबूती से थामे रखा है। यही वजह है कि इंटरनेशनल मंच पर भी उनका सादगी भरा अंदाज दुनियाभर के फैंस का दिल जीत लेता है।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 में नजर आईं, जहां वह प्रेजेंटर की भूमिका में थीं। रेड कारपेट पर शानदार लुक और कॉन्फिडेंट वॉक से पहले प्रियंका ने एक ऐसा देसी नुस्खा अपनाया, जिसने सभी को हैरान करने के साथ-साथ मुस्कुराने पर भी मजबूर कर दिया।
इंटरनेशनल मंच पर ‘दादी के नुस्खे’ का जिक्र
प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर गोल्डन ग्लोब्स की बिहाइंड द सीन्स वीडियो शेयर की, जिसमें वह इवेंट के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं। नेवी ब्लू रंग के डियोर गाउन और ओपन वेवी हेयर में प्रियंका बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
इवेंट के दौरान जब मीडिया ने उनसे सवाल किए, तो उनकी आंखों में हल्के आंसू आ गए। इस पर मेकअप आर्टिस्ट की मदद लेने के बजाय प्रियंका ने अपने आउटफिट से टिश्यू निकालते हुए कहा,
“मेरे पास मेरा ट्रस्टेड टिश्यू है। हमारी दादियों ने हमें अच्छा सिखाया है।”
फैंस के दिलों को छू गया प्रियंका का देसी अंदाज
विदेशी मीडिया के सामने हिंदी में ‘दादी के नुस्खे’ का जिक्र करना फैंस को बेहद पसंद आया। सोशल मीडिया पर इस मोमेंट की जमकर तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा, “इस तरह के BTS मोमेंट्स के लिए ही हम जीते हैं।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “दादी वाली लाइन दिल को छू गई, आप कितनी होमी हैं।”
प्रियंका चोपड़ा का यह छोटा सा देसी जेस्चर एक बार फिर साबित करता है कि वह ग्लोबल स्टार होने के साथ-साथ दिल से आज भी देसी गर्ल हैं।
