पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ अबोहर में हिरासत में, वर्करों को भी रोका

पंजाब. भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ को पुलिस ने अबोहर के काला टिब्बा रोड से हिरासत में ले लिया। उनके साथ कई पार्टी कार्यकर्ताओं को भी पकड़ा गया। इस दौरान जाखड़ ने टोल प्लाजा पर धरना देकर विरोध जताया। जानकारी के अनुसार, सुनील जाखड़ भाजपा द्वारा आयोजित समर्थन शिविर में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया। इसके बाद वे टोल प्लाजा के पास धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई।

जाखड़ का बयान:
जाखड़ ने कहा कि उन्हें गिरफ्तारी की परवाह नहीं है। उनका उद्देश्य केंद्र की योजनाओं को जनता तक पहुँचाना है ताकि गरीब तबके को लाभ मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार योजनाओं की जानकारी जनता तक नहीं पहुँचने देना चाहती।

Read More: दिवाली-छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे चलाएगा 12 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनें

पिछले दिन की कार्रवाई:
गौरतलब है कि भाजपा के मेगा कार्यक्रम ‘भाजपा दे सेवादार, आ गए आपके द्वार’ के दौरान कल भी पंजाब पुलिस ने लगभग 3 दर्जन शिविरों से 125 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। इसके विरोध में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिलकर ज्ञापन सौंपा था।