नंदोत्सव में झूमे राधा-कृष्ण और यशोदा-कन्हैया की जोडिय़ाँ

गंगापुर सिटी। जिला अग्रवाल महिला संगठन एवं तहसील महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला में नंदोत्सव का रंगारंग आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रेखा गर्ग ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ राधा-कृष्ण की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन से हुआ। 10 वर्ष से कम आयु के लगभग 40 बच्चों ने राधा-कृष्ण की जोड़ी यशोदा और कृष्ण की जोड़ी ने भी धमाल मचाया। रंग-बिरंगी पोशाक में सज-धजकर छोटे-छोटे कृष्ण बनकर मंच पर अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। रैंप वॉक किया। वहीं यशोदा-कन्हैया की जोडिय़ों ने भी अपनी नटखट अदाओं और मनमोहक पोज़ से सबका दिल जीत लिया। पूरी धर्मशाला गोकुल की छटा में सराबोर नजऱ आई। महिला मंडल की सदस्याओं ने कृष्ण जन्म का जीवंत नाट्य मंचन प्रस्तुत किया, जिसमें कारागृह से लेकर ब्रज तक के प्रसंग को बड़ी ही सुंदरता से दिखाया गया। इस दौरान महिलाओं ने कृष्ण जन्म की बधाइयाँ गाईं और नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। प्रतियोगिता में राधा-कृष्ण जोड़ी वर्ग में झील-तेजस ने प्रथम, आर्यन-दीपांशी ने द्वितीय और अन्य जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
यशोदा-कृष्ण जोड़ी वर्ग में सोनिया-पिंकू ने प्रथम, आरती-लसीका ने द्वितीय तथा पिंकी गुप्ता-लक्षित ने तृतीय स्थान हासिल किया।
निर्णायक मंडल में मंजू गुप्ता, अर्चना गोयल, मीनू एवं सरिता गुप्ता रहीं। नंदोत्सव के मंच से नवनिर्वाचित शिक्षण संस्थान अध्यक्ष दीनदयाल मच्छीपुरा का सम्मान भी किया गया। वहीं पूर्व तहसील अध्यक्ष रीना मित्तल एवं पूर्व जिला महामंत्री रेनू आर्य को तीन वर्ष के सफल कार्यकाल के उपरांत विदाई दी गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सरोज गर्ग, महिला सेवा समिति अध्यक्ष पदमा अग्रवाल और महिला मंडल उदेई मोड़ अध्यक्ष शकुंतला गुप्ता मिर्जापुर महिला अध्यक्ष सहित अनेक महिलाएं मौजूद थीं। मंच संचालन रचना अग्रवाल ने किया।