PM MODI की मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में राहुल गांधी का पुतला दहन करेगी भाजपा

Rahul Gandhi effigy burning BJP protest in Gangapur City
राहुल गांधी का पुतला जलाते हुए भाजपा कार्यकर्ता

1 सितंबर को होगा राहुल गांधी का पुतला दहन भाजपा विरोध प्रदर्शन

Rahul Gandhi protest
“प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां पर इंडी गठबंधन नेताओं द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा ने 1 सितंबर को विरोध प्रदर्शन और राहुल गांधी का पुतला दहन करने की घोषणा की है।”

Rahul Gandhi protest

गंगापुर सिटी। भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने हाल ही बिहार में इंडी गठबंधन की सभा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता जी पर की गई अभद्र टिप्पणी और गाली को घोर निंदनीय और निंदित कार्य बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भाषा लोकतंत्र और भारतीय संस्कृति के खिलाफ है।

राहुल गांधी पुतला दहन विरोध पर भाजपा नेताओं का बयान

Rahul Gandhi protest. जिलाध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस का यह कृत्य संपूर्ण स्त्री समाज का अपमान है और उनकी ओछी मानसिकता को उजागर करता है। गुर्जर ने कहा कि हमारा संविधान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है, लेकिन संयम और मर्यादा बनाए रखने की अपेक्षा भी करता है। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले भी विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री को “नीच जाति” और “मौत का सौदागर” कहकर अपमानित किया था, लेकिन जनता ने हर बार उन्हें जवाब दिया।

“पूरा बयान पढ़ें भाजपा की आधिकारिक वेबसाइट पर”

गुर्जर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा—

“भारतीय सेना से सबूत मांगने वाले और विदेशों में जाकर देश की आलोचना करने वाले नेताओं ने अबकी बार प्रधानमंत्री की स्वर्गीय मां पर टिप्पणी कर एक पुण्य आत्मा का अपमान किया है। यह कार्य देश कभी माफ नहीं करेगा।”

1 सितंबर को होगा पुतला दहन

Rahul Gandhi protest

भाजपा ने घोषणा की है कि राहुल गांधी की इस घृणित टिप्पणी के विरोध में 1 सितंबर 2025 को जिला मुख्यालय सवाईमाधोपुर एवं गंगापुर सिटी उप जिला कलेक्टर कार्यालय पर सुबह 10 बजे विशाल प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला दहन किया जाएगा। यह कार्यक्रम गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा जिला महामंत्री विनोद अटल, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, पंचायत समिति प्रधान मंजू गुर्जर, जिला प्रवक्ता हरिओम पटेल, जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा, जिला मोर्चा संयोजक जमनालाल वैष्णव एवं शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास भी मौजूद रहे।

READ MORE: अमित शाह का तीखा हमला, राहुल गांधी से माफी की मांग