Rajasthan News Live: अजमेर में पीएम मोदी, जयपुर में एयर शो, पुष्कर में कथा

जयपुर के जलमहल पर सूर्यकिरण एयर शो के दौरान भारतीय वायुसेना के विमानों का प्रदर्शन
जलमहल के ऊपर सूर्यकिरण टीम का शानदार एयर शो, हजारों दर्शकों ने देखा शौर्य प्रदर्शन

राजनीति, धर्म और प्रशासनिक मोर्चे पर राजस्थान में हलचल तेज

राजस्थान में आज कई बड़े कार्यक्रम और फैसले चर्चा में हैं। एक ओर 28 फरवरी को अजमेर में प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारी है। दूसरी ओर जयपुर में एयर शो हो रहा है। साथ ही पुष्कर में धार्मिक आयोजन शुरू हो रहे हैं।

अजमेर: 28 फरवरी को पीएम मोदी की जनसभा

नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर के कायड़ विश्रामस्थली में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान 23,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। साथ ही 21,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। आज कार्यक्रम स्थल पर पूजा-अर्चना की जाएगी। वासुदेव देवनानी और अन्य मंत्री तैयारियों का जायजा लेंगे।

पुष्कर: बाबा बागेश्वर का आगमन

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पुष्कर पहुंच रहे हैं। 23 से 25 फरवरी तक हनुमंत कथा और दिव्य दरबार का आयोजन होगा। रात्रि आगमन के कारण रोड शो रद्द किया गया है। हालांकि 23 फरवरी को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

जयपुर: जलमहल पर ‘सूर्यकिरण’ एयर शो

आज जयपुर के जल महल पर भारतीय वायुसेना का एयर शो आयोजित हो रहा है। सूर्यकिरण’ टीम आकाश में हैरतअंगेज करतब दिखा रही है। भजनलाल शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। हालांकि सुरक्षा के चलते ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। रामगढ़ मोड़ से आमेर की ओर वाहनों को मोड़ा गया है। मुख्य मार्ग पर पार्किंग पूरी तरह निषेध है।

जोधपुर: हाईकोर्ट का अहम फैसला

राजस्थान हाईकोर्ट ने बड़ा निर्णय दिया है।

अदालत ने कहा कि बिना ठोस कारण कैदी को 800-1000 किमी दूर ट्रांसफर करना असंवैधानिक है।
यह फैसला गंगानगर से डूंगरपुर जेल ट्रांसफर मामले में आया है।

जयपुर: 30 हजार किलो एक्सपायरी उत्पाद नष्ट

खाद्य सुरक्षा टीम ने बड़ी कार्रवाई की। अमूल के 30,000 किलो एक्सपायरी उत्पाद नष्ट किए गए। जब्त माल पर नई तारीख प्रिंट करने की तैयारी थी। 6 ट्रकों में भरकर सामग्री नष्ट की गई।

सांगानेर और सिरोही में हलचल

सांगानेर में 87 कॉलोनियों को खाली करने के आदेश से 25-30 हजार परिवार प्रभावित हैं। आज विरोध मार्च निकाला जाएगा। वहीं सिरोही में ACB कार्रवाई के बाद जिला परिषद में खलबली मची है। कई अधिकारी जांच के दायरे में हैं। राजस्थान में आज का दिन राजनीतिक, धार्मिक और प्रशासनिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।

Read More :- सुलतानपुर से भिवंडी तक कोर्ट के चक्कर, राहुल गांधी क्यों पहुंचे अदालत?