कौन ज्यादा अमीर? शादी से पहले जानिए रश्मिका-विजय की कुल संपत्ति

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल की झलक
शादी से पहले जानिए रश्मिका और विजय की कुल संपत्ति और कमाई के स्रोत

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं।

इंडियन सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। फिलहाल प्री-वेडिंग फंक्शंस की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों में से ज्यादा अमीर कौन है।

🎬 कितनी है रश्मिका मंदाना की नेटवर्थ?

सबसे पहले बात करते हैं रश्मिका की। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2026 में उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 66 करोड़ रुपये है। उन्होंने यह संपत्ति फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से बनाई है। रिपोर्ट के अनुसार, वह एक फिल्म के लिए 4 से 8 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं। हालांकि बड़ी फिल्मों के लिए उनकी फीस और बढ़ जाती है। बताया जाता है कि एक प्रोजेक्ट के लिए उन्हें 10 करोड़ रुपये तक मिले थे। इसके अलावा, वह कई बड़े ब्रांड्स से जुड़ी हैं। इनमें स्वारोवस्की, बोट, कल्याण ज्वैलर्स, 7UP और मीशो शामिल हैं। वह वीगन ब्यूटी ब्रांड प्लम में एंबेसडर और इन्वेस्टर भी हैं। रियल एस्टेट में भी उन्होंने निवेश किया है। बेंगलुरु, मुंबई, गोवा, हैदराबाद और कूर्ग में उनकी प्रॉपर्टी है। बेंगलुरु स्थित घर की कीमत करीब 8 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनके पास ऑडी Q3, रेंज रोवर स्पोर्ट और मर्सिडीज-बेंज C-क्लास जैसी लग्जरी कारें भी हैं।

🎥 विजय देवरकोंडा की नेटवर्थ कितनी?

अब बात करते हैं विजय देवरकोंडा की। वे टॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में गिने जाते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 2026 तक उनकी अनुमानित नेटवर्थ 66 से 70 करोड़ रुपये के बीच है। वह हर फिल्म के लिए 12 से 15 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं। एक ब्रांड डील के लिए उन्हें 1 करोड़ रुपये से ज्यादा मिलते हैं। विजय इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए लगभग 40 लाख रुपये तक लेते हैं। साथ ही उनका खुद का क्लोदिंग ब्रांड ‘राउडी वियर’ भी है। हैदराबाद ब्लैक हॉक्स वॉलीबॉल टीम में भी उनकी हिस्सेदारी है। हैदराबाद में उनका आलीशान घर है, जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है। उनके कार कलेक्शन में BMW 5 सीरीज़, फोर्ड मस्टैंग, वोल्वो XC90, मर्सिडीज-बेंज GLS और रेंज रोवर शामिल हैं। कुछ रिपोर्ट्स में उनके पास 30 करोड़ रुपये के प्राइवेट जेट का भी जिक्र है।

💎 कितनी है दोनों की कंबाइंड नेटवर्थ?

अलग-अलग देखें तो दोनों की नेटवर्थ लगभग बराबर है। हालांकि विजय थोड़े आगे नजर आते हैं। गुड रिटर्न्स के मुताबिक, दोनों की संयुक्त संपत्ति 130 से 136 करोड़ रुपये के बीच है। फिल्मों, एंडोर्समेंट और बिजनेस इन्वेस्टमेंट से दोनों ने मजबूत आर्थिक स्थिति बनाई है। अब फैंस को उनकी शाही शादी का इंतजार है। हालांकि शादी की डिटेल्स अभी सीक्रेट रखी गई हैं।

Read More :- उगते सूरज की भूमि में ‘आदित्य’ का नमस्कार, जापान पहुंचे CM योगी