सहारनपुर में सरकारी अमीन ने बहन को भेजा ऑडियो, बोला– बड़ी गलती हो गई
Saharanpur Crime से दहला इलाका
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सरकारी अमीन ने अपनी पत्नी, दो बेटों और बुजुर्ग मां की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद के सीने और माथे पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह खौफनाक वारदात सरसावा थाना क्षेत्र की शाश्वत बिहार कॉलोनी में हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
बहन को भेजा मैसेज और AUDIO
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अमीन अशोक राठौर ने अपनी बहन को एक मैसेज और ऑडियो क्लिप भेजी। ऑडियो में उसने कहा कि उसने अपनी मां, पत्नी और दोनों बेटों की गोली मारकर हत्या कर दी है और अब वह भी सुसाइड करने जा रहा है। यह ऑडियो सामने आने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
घर के अंदर खून से सना Crime Scene
घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब बहनोई ने कई बार कॉल किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे को घर भेजा। दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की तोड़कर अंदर गए, जहां एक कमरे में सभी के शव पड़े मिले। पति और पत्नी के शव चारपाई पर थे, जबकि मां और दोनों बेटों के शव बेड पर पड़े थे। सभी को माथे पर गोली मारी गई थी। अमीन के पास तीन तमंचे भी मिले।
डिप्रेशन में था आरोपी
मौके पर पहुंचे डीएम मनीष बंसल और SSP आशीष तिवारी ने जांच शुरू कराई। पुलिस के अनुसार, सिंचाई विभाग में तैनात अमीन लंबे समय से डिप्रेशन में था। उसका इलाज चंडीगढ़ में चल रहा था। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि उसने पहले भी दो बार पूरे परिवार की हत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन तब सभी बच गए थे।
मृतकों की पहचान
इस दर्दनाक घटना में अमीन अशोक राठौर (40), उसकी पत्नी अंजिता (37), मां विद्यावती (70) और दो बेटे कार्तिक (16) व देव (13) की मौत हुई। पोस्टमॉर्टम के बाद मंगलवार देर रात सभी शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
नौकरी और पारिवारिक पृष्ठभूमि
अशोक को अपने पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित में नौकरी मिली थी। वह नकुड़ तहसील में अमीन के पद पर तैनात था। परिवार पिछले पांच महीने से किराए के मकान में रह रहा था। बच्चे स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि ऐसा खौफनाक कदम उठाया जाएगा।
Read More :- गुटखा नेशन बनता भारत! पढ़ाई से ज्यादा तंबाकू पर खर्च
