सवाई माधोपुर को बड़ा बजट तोहफा, जड़ावता बाढ़ पीड़ितों को 75 करोड़ पैकेज

Announcement of 75 crore flood relief package for Jadawata village in Sawai Madhopur
जड़ावता गांव के बाढ़ प्रभावितों के लिए 75 करोड़ रुपए के विशेष राहत पैकेज की घोषणा।

FTO स्थापना, वाइल्ड एनिमल ट्रीटमेंट सेंटर और नई सब्जी मंडी सहित कई बड़ी घोषणाएं

सवाई माधोपुर जिले के लिए इस बार का बजट खास रहा। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। सबसे बड़ी राहत जड़ावता गांव के बाढ़ पीड़ितों को मिली। वहीं विकास के नए प्रोजेक्ट्स से जिले की तस्वीर बदलने की उम्मीद है।

जड़ावता बाढ़ राहत पैकेज

पिछले वर्ष आई भीषण बाढ़ से जड़ावता गांव को भारी नुकसान हुआ था। अब सरकार ने 75 करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज घोषित किया है। इस पैकेज में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों और बुनियादी ढांचे की मरम्मत होगी। नए आवासों का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके अलावा आजीविका बहाली के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। इससे सैकड़ों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

जिले में खुलेगा फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन

बजट में सवाई माधोपुर में फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (FTO) स्थापित करने की घोषणा की गई है। इससे युवाओं को एविएशन क्षेत्र में प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। साथ ही रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। इससे जिले की पहचान भी मजबूत होगी।

वन्यजीवों के इलाज के लिए स्पेशल सेंटर

वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विशेष कदम उठाए गए हैं। वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट को नॉलेज पार्टनर बनाया जाएगा। इसके तहत सवाई माधोपुर सहित छह जिलों में जंगली जानवरों के उपचार के लिए स्पेशलाइज्ड सेंटर खोले जाएंगे। इससे घायल वन्यजीवों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।

आधारभूत ढांचे को मिलेगा मजबूती

जिले में मास्टर ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा। इससे जलभराव की समस्या कम होगी। इसके अलावा नई सब्जी मंडी बनाई जाएगी। वहीं 7 लाख स्ट्रीट लाइट योजना का लाभ भी जिले को मिलेगा। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोशनी बेहतर होगी।

बांध और सड़कों के लिए करोड़ों की सौगात

बजट में सूरवाल बांध के लिए 65 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। मानसरोवर बांध के लिए 8 करोड़ रुपए मिलेंगे। मोरेल बांध और एनिकट निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। सड़कों के विकास के लिए 15 करोड़ रुपए दिए गए हैं। खंडार और बामनवास क्षेत्रों में भी सड़क और पुलिया निर्माण के लिए अलग-अलग राशि स्वीकृत की गई है। साथ ही 132 केवी जीएसएस और जिला जेल में अत्याधुनिक मुलाकात कक्ष की भी घोषणा हुई है।

Read More :- त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर टाइगर की दहशत, 30 मिनट रुकी आवाजाही