3 दिन में 5 खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, ब्रेंडन टेलर के लिए क्या आखिरी टूर्नामेंट?

Brendan Taylor injured during T20 World Cup match
टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ब्रेंडन टेलर टूर्नामेंट से बाहर।

जिम्बाब्वे को बड़ा झटका, टेलर टूर्नामेंट से बाहर

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के बीच बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज Brendan Taylor को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाकी टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है। कप्तान Sikandar Raza ने कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले टॉस के दौरान यह जानकारी दी। 40 वर्षीय टेलर को पहले मुकाबले में चोट लगी थी। ओमान के खिलाफ मैच में उन्होंने 30 गेंदों पर 31 रन बनाए थे। हालांकि बाद में रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे। टीम मैनेजमेंट ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तादीवानाशे मरुमानी विकेटकीपिंग कर रहे हैं। वहीं ऑलराउंडर टोनी मुन्योंगा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

वापसी के बाद फिर झटका

टेलर ने जुलाई 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी। उन्हें International Cricket Council के एंटी-करप्शन कोड उल्लंघन के कारण साढ़े तीन साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा था। प्रतिबंध खत्म होने के बाद उन्होंने दो टेस्ट, दो वनडे और 14 टी20 मैच खेले। कुल 282 रन बनाए। बोत्सवाना के खिलाफ 123 रन की पारी उनकी वापसी की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। अब चोट के कारण उनका यह टूर्नामेंट शायद आखिरी साबित हो सकता है।

तीन दिन में पांच खिलाड़ी बाहर

सिर्फ टेलर ही नहीं। पिछले तीन दिनों में कुल पांच खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं। यूएई के मोहम्मद जोहैब को आचार संहिता उल्लंघन के कारण टीम से बाहर कर स्वदेश भेज दिया गया। श्रीलंका के लेग स्पिनर Wanindu Hasaranga पुरानी हैमस्ट्रिंग चोट के चलते बाहर हुए। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर Michael Bracewell ट्रेनिंग के दौरान गंभीर चोट का शिकार हो गए। वहीं अमेरिका के जसदीप सिंह भी चोट के कारण बाहर हो गए हैं। लगातार चोट और अनुशासनात्मक कार्रवाई ने टूर्नामेंट को और रोमांचक बना दिया है। अब देखना होगा कि इन टीमों पर इसका कितना असर पड़ता है।

Read More :- बांग्लादेश चुनाव 2026: BNP को बहुमत, तारिक रहमान कल ले सकते हैं पीएम पद की शपथ