क्या दुल्हन बनने वाली हैं तान्या मित्तल?

तान्या मित्तल लाल और नीले ब्राइडल लहंगे में ट्रायल रूम से बाहर आती हुईं।
ब्राइडल लहंगे में तान्या मित्तल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

ब्राइडल लहंगे में वीडियो से बढ़ीं शादी की अटकलें

एंटरटेनमेंट डेस्क: ‘Bigg Boss 19’ से सुर्खियों में आईं Tanya Mittal एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनका ब्राइडल लुक। हाल ही में तान्या ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह लाल रंग के दुल्हनिया लहंगे में नजर आ रही हैं। ट्रायल रूम से बाहर निकलते ही वह खुशी से झूमती दिखीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।’ बस, यहीं से अटकलों का दौर शुरू हो गया।

ब्राइडल लुक हुआ वायरल

इसके तुरंत बाद तान्या ने एक और वीडियो पोस्ट किया। इस बार वह नीले रंग के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं। वीडियो में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘आप लोगों को ऐसा तो नहीं लग रहा कि बिग बॉस फिर से शुरू हो गया है?’ साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘क्या ये लहंगा उनको पसंद आएगा?’ अब फैंस कन्फ्यूज हैं। क्या सच में शादी होने वाली है? या फिर यह किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा है?

सस्पेंस बरकरार

हालांकि अभी तक तान्या ने शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। न दूल्हे का नाम सामने आया है। न शादी की तारीख। इसी वजह से फैंस सस्पेंस में हैं। कुछ लोग इसे ब्राइडल फोटोशूट मान रहे हैं। वहीं कुछ इसे सीक्रेट वेडिंग की तैयारी बता रहे हैं।

बिग बॉस से मिली पहचान

गौरतलब है कि तान्या मित्तल एक जानी-मानी इन्फ्लुएंसर और एंटरप्रेन्योर हैं। ‘Bigg Boss’ में नजर आने के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ी। वह अपना ब्रांड ‘Handmade With Love By Tanya’ भी चलाती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 25 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। फिलहाल शादी की खबरों पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। लेकिन इतना तय है कि तान्या ने अपने ब्राइडल लुक से इंटरनेट का पारा जरूर बढ़ा दिया है।

Read More :- F-22 से ‘डार्क ईगल’ तक शक्ति प्रदर्शन, फिर भी ईरान बेअसर क्यों?