आज की टॉप भर्तियां: इंडियन ऑयल अप्रेंटिस, असम SLPRB, बिहार फायर सेफ्टी ऑफिसर और यूपी पुलिस 537 वैकेंसी
Government Jobs Today 2026
नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज की बड़ी भर्तियों की लिस्ट सामने आई है। आज की टॉप जॉब अपडेट में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) में 405 पदों पर भर्ती, असम में 2972 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन, बिहार में फायर सेफ्टी ऑफिसर पदों की वैकेंसी और यूपी पुलिस में 537 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि शामिल है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
IOCL Recruitment 2026 के तहत 405 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com या अप्रेंटिसशिप पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में इंटरव्यू या परीक्षा की जरूरत नहीं बताई गई है।
वहीं Assam Police Recruitment 2026 के अंतर्गत SLPRB ने वन विभाग, असम पुलिस, फायर एंड इमरजेंसी सेवाओं में कुल 2972 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार slprbassam.in पर आवेदन कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट, मेडिकल, लिखित परीक्षा और संबंधित ट्रेड टेस्ट शामिल हैं।
Government Jobs Today 2026
इसके अलावा Bihar Fire Safety Officer Vacancy के लिए पात्रता, आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया के अनुसार आवेदन bpsconline.bihar.gov.in पर किया जा सकता है।
सबसे जरूरी अपडेट UP Police भर्ती 2026 को लेकर है, जिसमें सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 537 पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख कल है। उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। भर्ती में लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, टाइपिंग/शॉर्टहैंड और मेडिकल टेस्ट होगा।
Read More: राजस्थान में मौसम करवट लेगा, 22 जनवरी से बारिश-मावठ का अलर्ट जारी
