TVK चीफ विजय की पत्नी ने दायर की तलाक याचिका

तमिल सुपरस्टार विजय और चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट का दृश्य
विजय की पत्नी संगीता ने 27 साल की शादी के बाद चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक याचिका दायर की।

चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में याचिका, अगली सुनवाई 20 अप्रैल को

तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) प्रमुख विजय की पत्नी संगीता ने 24 फरवरी 2026 को तलाक के लिए याचिका दाखिल की है। याचिका चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दायर की गई। अदालत ने याचिका स्वीकार कर मामला फैमिली वेलफेयर कमिटी को भेज दिया है। अगली सुनवाई 20 अप्रैल को तय की गई है।

अफेयर का आरोप, दो साल से अलग रह रहे थे

याचिका में विजय पर एक अभिनेत्री के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया गया है। हालांकि, इस मामले पर विजय या संगीता की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बताया जा रहा है कि दंपति पिछले दो वर्षों से अलग रह रहे थे।

27 साल पुरानी शादी

विजय और संगीता की शादी 25 अगस्त 1999 को हुई थी। दोनों ने हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से विवाह किया था। साल 2000 में उनके बेटे जेसन संजय का जन्म हुआ। साल 2005 में बेटी का जन्म हुआ। इस तरह उनकी शादी को करीब 27 साल हो चुके हैं।

रैली विवाद के बाद बढ़ी सुर्खियां

हाल ही में विजय एक राजनीतिक रैली को लेकर भी चर्चा में रहे थे। 27 सितंबर को तमिलनाडु के करूर में TVK की रैली में भारी भीड़ उमड़ी थी। रैली के लिए 10 हजार लोगों की अनुमति थी। हालांकि, वहां करीब 1.20 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया गया। भीड़ बढ़ने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस घटना में 41 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। हालात बिगड़ते देख विजय ने भाषण रोक दिया था। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल से चले गए थे।

CBI की पूछताछ

इस साल 12 जनवरी को Central Bureau of Investigation (CBI) ने रैली मामले में विजय से पूछताछ की थी।
करीब छह घंटे तक उनसे सवाल-जवाब हुए थे। फिलहाल, तलाक याचिका के बाद विजय का निजी और राजनीतिक जीवन एक बार फिर चर्चा में है। कोर्ट की अगली सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Read More :- देहरादून–दिल्ली NH पर आपत्तिजनक नारे लिखे, केस दर्ज; संगठन ने ली जिम्मेदारी