फैंस बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। अब फाइनली दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर फैंस को गुड न्यूज दी है। दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में शाही अंदाज में शादी करेंगे। शादी को लेकर सोशल मीडिया पर यह कपल ‘VIROSH वेडिंग’ के नाम से ट्रेंड कर रहा है।
उम्र का अंतर
फैंस अक्सर यह जानना चाहते थे कि दोनों के बीच उम्र का कितना अंतर है। खबरों के अनुसार, विजय देवरकोंडा उम्र में रश्मिका मंदाना से 7 साल बड़े हैं। हालांकि यह उम्र का फासला उनके ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री में कभी नजर नहीं आया। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है।
ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री
विजय और रश्मिका ने फिल्मों ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में साथ काम किया। उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा फैंस ने उनके अफेयर की चर्चा भी कई बार सुनी। दोनों को वेकेशन और फैमिली फंक्शन में भी साथ देखा गया।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड
शादी के ऐलान के बाद दोनों का सोशल मीडिया नाम ‘VIROSH वेडिंग’ ट्रेंड करने लगा। फैंस शादी की तस्वीरों और वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रश्मिका और विजय दोनों अपने करियर में बिजी हैं। रश्मिका बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री दोनों में सक्रिय हैं, वहीं विजय पैन-इंडिया प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
फैंस का उत्साह देखते हुए दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर पहले ही हंगामा मच गया है। अब सिर्फ 26 फरवरी का दिन बाकी है, जब यह शाही शादी होगी।
