
गंगापुर सिटी में Dr Arun Chaturvedi का भव्य स्वागत व सम्मान समारोह
गंगापुर सिटी। वैश्विक स्तर पर ब्राह्मण समाज के सबसे बड़े संगठन विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1डी के तत्वावधान में शहर के नसिया कॉलोनी स्थित विजयलक्ष्मी ऑडिटोरियम में राजस्थान सरकार के नवनियुक्त राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी (Dr Arun Chaturvedi) का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि Dr Arun Chaturvedi रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दौसा क्रिकेट एसोसिएशन सचिव ब्रजकिशोर उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1डी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. हेमंत शर्मा ने की।

समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्रपट पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कुहू इंटरनेशनल विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को मधुर बना दिया।
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. हेमन्त शर्मा के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारियों एवं विप्रजनों ने 21 किलो की पुष्पमाला पारंपरिक साफा पहनाकर डॉ. चतुर्वेदी का भव्य सम्मान किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिलीप तिवाड़ी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा, प्रदेश सचिव विष्णु गुरुजी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविन्द पाराशर, करौली जिला अध्यक्ष शिवचरण शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष धनेश शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
Dr Arun Chaturvedi ने कहा “मैंने अपने जीवन में समाज और परिवार से मिले संस्कारों के आधार पर राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प लिया। विप्र फाउंडेशन ऐसा संगठन है, जो न केवल विप्र समाज बल्कि समस्त समाज को सहयोग और संस्कार प्रदान कर नई पीढ़ी को सही दिशा देने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।”
उन्होंने युवाओं से अध्ययन कार्य के साथ-साथ संस्कारोन्मुखी एवं रोजगारोन्मुखी जीवन जीने का आह्वान किया।
READ MORE : “संगठन द्वारा मिलने वाले दायित्व को निष्ठा से निभाना ही प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है”
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. हेमन्त शर्मा ने बताया कि 6 सितम्बर को जयपुर में सेंटर फॉर एक्सीलेंस का शुभारंभ होगा। 14 सितम्बर 2025 (रविवार) को गंगापुर सिटी में प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का मंच संचालन युवा जिलाध्यक्ष धनेश शर्मा ने किया। डॉ. चतुर्वेदी का सम्मान विप्र फाउंडेशन के साथ-साथ शहर के अन्य विप्र संगठनों के पदाधिकारियों एवं ब्रह्मजनों द्वारा भी किया गया। सम्मान स्वरूप मालाएं और दुपट्टे भेंट किए गए।
समारोह में समाज के अनेक गणमान्य विप्रजन उपस्थित रहे, जिनमें नरेश शर्मा कंपाउंडर, जुगल किशोर शर्मा, कौशल पाराशर, महेंद्र लोढ़ी, डॉ. मिथिलेश शर्मा, राधा दीक्षित, सावित्री शर्मा, दुर्गेश शर्मा, व्यग्र पाण्डेय, राजेश शर्मा आचार्य, गिरीश शर्मा, हरिओम शर्मा, सूर्यप्रकाश शर्मा, अशोक शर्मा, वासुदेव शर्मा, सुदर्शन शर्मा सहित अनेक ब्रह्मजन शामिल थे।