![GGC](http://www.badhtikalam.com/wp-content/uploads/2020/01/GGC-1.png)
गंगापुर सिटी। अपना घर सेवा समिति गंगापुर सिटी की ओर सेे अपना घर भरतपुर की तीर्थयात्रा सम्पन्न हुई। समिति सचिव रमेश चंद पट्टीवाले ने बताया कि यात्रियों ने अपना घर आश्रम में रह रहे प्रबुद्धजनों को नजदीक से देखा, उनसे आत्मीयतापूर्वक वार्ता की। जिससे लोगों को प्रसन्नता हुई। आश्रम में संस्थापक डॉ. बीएस भारद्वाज ने कहा कि सेवा वही है जिसमें सेवा करने वाले को सेवा मिल सके। इससे पहले डॉ. माधुरी भारद्वाज ने लोगों से आग्रह किया कि अपने परिवारजन के साथ आश्रम की विजिट अवश्य करें। इस तीर्थयात्रा में गंगापुर सिटी से 92 लोगों ने हिस्सा लिया।