सभापति कृष्ण कुमार ने किया लैंस प्रत्यारोपण शिविर के पोस्टर का विमोचन

गंगापुर सिटी। नगर परिषद सभापति कृष्ण कुमार गोयल (कुबेर) ने मंगलवार को लायंस क्लब गंगापुर सिटी गरिमा की ओर से आयोजित होने वाले निःशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर के पोस्टर का विमोचन किया।

इस अवसर पर सभापति कृष्ण कुमार गोयल ने कहा कि 3 अक्टूबर से जयपुर रोड स्थित वर्धमान हॉस्पिटल में शुरू होने वाले निःशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि पिछले 8 वर्षों से लगातार आयोजित किए जा रहे इस शिविर में अब तक करीब 16 हजार जरूरतमंद लोगों के आंखों के ऑपरेशन किए जा चुके हैं।

क्लब अध्यक्ष लायन ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि 3 अक्टूबर से वर्धमान हॉस्पिटल में शुरू होने वाले शिविर के सफल संचालन के लिए लायन डॉ. मनोज जैन एवं लायन मुकेश राजाराम मीना को मुख्य जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं शिविर के आयोजन एवं व्यवस्थाओं के लिए संयोजक लायन शशिकांत शुक्ला, लायन विश्वनाथ गोयल, लायन सोमव्रत अग्रवाल, लायन शिवराज जांगिड़, लायन अतुल डंगायच एवं लायन सचिन बंसल को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर क्लब सचिव वीरेन्द्र कुमार आर्य, लायन पंकज मंगलम्, लायन सौरभ बरडिया, लायन मनीष सागवान, लायन विनोद कुमार गुप्ता, लायन हनुमान प्रसाद नारौली, लायन अंकुश मित्तल, लायन विजेन्द्र सिरोहिया, लायन अनिल कुमार गुप्ता, वेद प्रकाश शर्मा सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।