नरेंद्र नीता जैन नृपत्या को स्टार आफ द ईयर अवार्ड से नवाजा

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 30वां राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न, जनगणना में शत-प्रतिशत सहभागिता का आह्वान

गंगापुर सिटी। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 30वां राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य आयोजन दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र चांदखेड़ी में अत्यंत भव्यता, अनुशासन और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
दिगंबर जैन सोशल गंगापुर सिटी के सचिव महेश जैन ने बताया कि इस अधिवेशन में गंगापुर सिटी ग्रुप के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नरेंद्र नीता जैन नृपत्या उनके द्वारा किए गए फेडरेशन के प्रति समर्पित अविश्वसनीय कार्यों के लिए स्टार ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया। अधिवेशन में सम्मान समारोह के दौरान गंगापुर सिटी के ग्रुप अध्यक्ष नरेंद्र नीता जैन नृपत्या का भव्य रंगमंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी निवर्तमान अध्यक्ष राकेश विनायका राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष सुरेंद्र जैन पांड्या यश कमल अजमेरा राष्ट्रीय महामंत्री विनय जैन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्वनी कासलीवाल राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव राजेश बड़जात्या द्वारा माला दुपट्टा पहन कर अभिनंदन किया गया एवं स्टार ऑफ द ईयर का अवार्ड तालियों की गड़गड़ाहट के बीच दिया गया। उल्लेखनीय की श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन प्रांगण में अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत भारत सरकार एवं रेल मंत्रालय द्वारा किए गए विकास कार्यों के तहत भगवान महावीर स्वामी की 1400किलो वजनी ब्रांज मेटल की विशाल एवं मनोहरी प्रतिमा बड़े ही खूबसूरत सर्किल के अंदर बंसी पहाड़ पुर के पत्थरों से बनी छतरी के बीच जमीन से लगभग 9.5 फीटकी ऊंचाई पर विराजमान की गई है।
इस कार्य में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी की अहम भूमिका रही साथ ही ग्रुप अध्यक्ष नरेंद्र जैन नृपत्या इंजीनियर अनिल जैन एवं जैन वास्तु विद राजकुमार जैन कोठारी का इस कार्य में विशेष सहयोग रहा है। पूरे भारत में इस तरह रेलवे स्टेशन के बाहर पहली बार जैन तीर्थंकर की प्रतिमा विराजमान की गई है। यह बहुत ही अनूठा प्रयोग है।
इसी प्रकार दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी के वर्तमान ग्रुप निवर्तमान अध्यक्ष के के जैन को श्रेष्ठ अध्यक्ष के रूप में अधिवेशन में सम्मानित किया गया।
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा किए जा रहे मानव सेवा पर्यावरण धार्मिक कार्यों के लिए विशेष अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सच्ची महेश जैन ने बताया कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 30वें वार्षिक अधिवेशन में भाग लेने के लिए गंगापुर सिटी से ग्रुप अध्यक्ष नरेंद्र जैन नृपत्या एवं रीजन से सचिव डॉ मनोज जैन के नेतृत्व में 21 सदस्यों ने भाग लिया

देशभर से आए विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों की व्यापक और सक्रिय भागीदारी ने इस अधिवेशन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। लगभग 14 रीजन के 350 से अधिक ग्रुपों से जुड़े 1000 से अधिक पदाधिकारी अपने परिवार सहित इस आयोजन में शामिल हुए।

धार्मिक विधि-विधान से हुआ शुभारंभ
अधिवेशन का शुभारंभ पारंपरिक धार्मिक विधि के साथ श्रीजी के अभिषेक और शांतिधारा पूजन से किया गया। इसके बाद पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। महिला बैंड दल की मधुर धुनों के बीच राष्ट्रीय पदाधिकारियों और अतिथियों द्वारा धर्म ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों में उत्साह और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। देशभर से आए प्रतिनिधियों की सहभागिता के बीच जनगणना में शत-प्रतिशत भागीदारी का आह्वान किया गया
उद्घाटन और सांस्कृतिक कार्यक्रम
मुख्य पंडाल का उद्घाटन मुल्कराज–अंजली बादशाह द्वारा किया गया। इसके पश्चात चंद्रोदय ग्रुप के बालकों ने मंगलाचरण की अत्यंत आकर्षक और भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जिसने पूरे माहौल को आध्यात्मिक रंग प्रदान किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया तथा जैन संस्कृति और परंपरा की झलक को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया। उपस्थित अतिथियों ने बाल कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की।

अध्यक्षता एवं प्रमुख अतिथि
इस महत्वपूर्ण अधिवेशन की अध्यक्षता चांदखेड़ी जैन तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष हुकमचंद जैन ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन “आदित्य” की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ गई। उनकी उपस्थिति को समाज के लिए प्रेरणादायक माना गया।

राष्ट्रीय नेतृत्व और आयोजन समिति की भूमिका
फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, महासचिव विनय जैन, कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल, निवर्तमान अध्यक्ष राकेश विनायका तथा आशीष सूतवाला के मार्गदर्शन में यह अधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

जनगणना में शत-प्रतिशत सहभागिता का आह्वान
अपने मुख्य उद्बोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी ने समाज के सभी सदस्यों से आगामी जनगणना में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनगणना समाज की पहचान, विकास और अधिकारों को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए प्रत्येक परिवार और सदस्य को इसमें सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जैन धर्म की प्रभावना से जुड़े सामाजिक प्रकल्पों को और अधिक गति देने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

सामाजिक और धार्मिक विकास पर जोर
अधिवेशन में यह निर्णय लिया गया कि फेडरेशन आने वाले समय में सामाजिक उत्थान और धार्मिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए कई नए प्रकल्पों पर कार्य करेगा। शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया।

सम्मान समारोह और पुरस्कार वितरण
इस अवसर पर विभिन्न रीजन और व्यक्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। रीजन सहसचिव डा मनोज जैन ने कहा कि यह सम्मान समारोह समाज में सेवा, समर्पण और संगठनात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बना।